Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

खेल

विमेंस डीपीएल: निशिका-तनीषा ने जड़े अर्धशतक, सुपरस्टार्स ने क्वींस को 29 रन से हराया

Updated on Friday, August 21, 2026 14:46 PM IST

नई दिल्ली : साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए विमेंस दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली क्वींस के खिलाफ 29 रन से बड़ी जीत हासिल की।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की टीम ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 156 रन बनाए। प्रिया पुनिया ने निशिका सिंह के साथ पहले विकेट के लिए 28 गेंदों में 31 रन की साझेदारी की। प्रिया 15 गेंदों में 3 चौकों के साथ 16 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद टीम ने 33 के स्कोर पर तनिष्का सिंह (0) का भी विकेट गंवा दिया।

यहां से तनीषा सिंह ने निशिका सिंह के साथ तीसरे विकेट के लिए 61 गेंदों में 82 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 115 के स्कोर तक पहुंचाया। निशिका 41 गेंदों में 8 चौकों के साथ 50 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। निशिका ने 42 गेंदों में 64 रन बनाए। उनकी इस पारी में 10 चौके शामिल रहे। इनके अलावा, कप्तान श्वेता सेहरावत ने 19 रन की नाबाद पारी खेली।

विपक्षी खेमे से मेधावी बिधूड़ी ने 24 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। वहीं, सुमिति सोनी ने 13 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इनके अलावा, दीक्षा शर्मा को 1 विकेट हाथ लगा।

इसके जवाब में सेंट्रल दिल्ली क्वींस निर्धारित ओवरों मे 127/7 से आगे नहीं बढ़ सकी। इस टीम को 31 के स्कोर तक 3 झटके लग गए थे। इसके बाद निधि महतो ने मोनिका के साथ चौथे विकेट के लिए 54 गेंदों में 65 रन की साझेदारी करते हुए टीम को शतक के करीब पहुंचाया।

मोनिका 19 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि निधी महतो ने 55 गेंदों में 63 रन बनाए। उनकी इस पारी में 5 छक्के और 2 चौके शामिल रहे। इनके अलावा, कोई अन्य खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। रूपाली विश्व मोहन, मयूरी सिंह ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि दीक्षा नागर ने 2 विकेट झटके।

 

Have something to say? Post your comment
राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

X