Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

दुनिया

सीरिया में तुर्की की सैन्य मौजूदगी से बढ़ा तनाव, मोसाद प्रमुख ने की सीरियाई अधिकारी से बात

Updated on Thursday, August 20, 2026 12:08 PM IST

इजरायल और तुर्की के बीच सीरिया को लेकर बढ़ते तनाव के बीच खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख रोमन गोफमैन ने पिछले हफ्ते सीरिया के विदेश मामलों के प्रमुख असद हसन अल-शिबानी से फोन पर बात की। इजरायल के सरकारी चैनल कान टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक यह पहली बार है जब जून में रोमन गोफमैन के मोसाद प्रमुख बनने के बाद दोनों के बीच इस तरह का संपर्क हुआ है। बातचीत का मुद्दा सीरिया में तुर्की की बढ़ती सैन्य मौजूदगी था।

हालांकि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने इस रिपोर्ट पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन नेतन्याहू ने अपनी लिकुड पार्टी द्वारा ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में इस मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा कि इजरायल सीरिया में तुर्की की ऐसी सैन्य बढ़ोतरी को बर्दाश्त नहीं करेगा जो इजरायल के लिए खतरा बने।

मंगलवार को सीरिया के अबू अल-दुहुर हवाई अड्डे पर हुए इजरायली हमले का जिक्र करते हुए नेतन्याहू ने कहा, “हमने अपना संदेश साफ कर दिया था। जाहिर है उन्होंने इसे ठीक से नहीं सुना, इसलिए हमने यह सुनिश्चित किया कि वे इसे बेहतर तरीके से समझें।”

इजरायल का कहना है कि यह हमला इसलिए किया गया, क्योंकि दमिश्क ने वहां तुर्की सेनाओं को तैनात करने की इजाजत दी है। वहीं तुर्की ने इस दावे को खारिज करते हुए इजरायल पर सीरिया की संप्रभुता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। मंगलवार सुबह तड़के इजरायली लड़ाकू विमानों ने उत्तर-पश्चिमी सीरिया के इदलिब प्रांत में स्थित अबू अल-दुहुर सैन्य हवाई अड्डे के रनवे पर 8 हवाई हमले किए।

इस बीच बुधवार को इजरायल के सेना प्रमुख इयाल जमीर ने दक्षिणी सीरिया का दौरा किया। सेना ने बताया कि यह दौरा एक दिन पहले हुए हवाई हमलों के बाद हुआ है। दौरे के दौरान इयाल जमीर ने कहा, “हम अपनी सीमाओं पर शत्रु ताकतों को पैर नहीं जमाने देंगे। हम देख रहे हैं कि क्या हो रहा है और सीरियाई मोर्चे पर हो रहे बदलावों पर नजर रख रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “हम अभी भी कई मोर्चों पर युद्ध में हैं, सभी मोर्चों पर सतर्क हैं और काम कर रहे हैं। किसी भी मोर्चे पर तनाव बढ़ सकता है, इसलिए हमें लगातार तैयार रहना होगा।” सेना के मुताबिक इयाल जमीर ने वरिष्ठ कमांडरों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक भी की और दक्षिणी सीरिया में इजरायली सैनिकों से मुलाकात की, जहां इजरायल एक ‘सुरक्षा क्षेत्र’ में काम कर रहा है।

Have something to say? Post your comment
ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

: ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

: इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

: बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

: भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

: ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

: चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

: इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

X