Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

दुनिया

अमेरिकी लॉमेकर्स ने मेटा के चुनावी सुरक्षा इंतजामों पर उठाए सवाल, कहा- एआई और डीपफेक से खतरा बढ़ा

Updated on Tuesday, August 18, 2026 12:08 PM IST

वाशिंगटन : 2026 के अमेरिकी चुनावों से पहले 19 लॉमेकर्स के एक समूह ने मेटा के चुनावी सुरक्षा इंतजामों को अपर्याप्त बताया है। लॉमेकर्स का कहना है कि कंपनी द्वारा फैक्ट-चेकिंग में कटौती और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बढ़ती निर्भरता से अमेरिकी मतदाताओं के सामने डीपफेक और राजनीतिक गलत जानकारी का खतरा बढ़ गया है।

डेमोक्रेटिक सीनेटर केविन मुलिन ने इस समूह का नेतृत्व करते हुए मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग से जवाब मांगा है। उन्होंने पूछा है कि क्या कंपनी फेसबुक, इंस्टाग्राम, थ्रेड्स और व्हाट्सऐप पर तेजी से बदलते खतरों से निपटने के लिए तैयार है।

केविन मुलिन ने कहा, "जेनरेटिव एआई ने भरोसेमंद डीपफेक और दूसरे भ्रामक कंटेंट बनाना पहले से कहीं आसान कर दिया है। हम पहले से ही देख रहे हैं कि इन तरीकों का इस्तेमाल अमेरिका के चुनावों को प्रभावित करने के लिए हो रहा है। मेटा का मुख्यालय मेरे जिले में है। पिछले कुछ सालों में मेटा ने गलत जानकारी रोकने के लिए बनाए गए अहम सुरक्षा उपायों को वापस ले लिया है। इससे गंभीर सवाल उठते हैं कि क्या वह आज के तेजी से बदलते खतरों से निपटने के लिए तैयार है।"

लॉमेकर्स ने मेटा के अमेरिका में थर्ड-पार्टी फैक्ट-चेकिंग कार्यक्रम बंद करने के फैसले का भी जिक्र किया। इस कार्यक्रम में 90 से ज्यादा स्वतंत्र संगठन संभावित रूप से संदिग्ध कंटेंट की समीक्षा करते थे। मेटा ने इसकी जगह कम्युनिटी नोट्स लाया है, जिसमें शामिल यूजर्स पोस्ट पर संदर्भ जोड़ सकते हैं। लॉमेकर्स का कहना है कि इस बदलाव से जानकारी की जांच का बोझ उन यूजर्स पर डाल दिया गया है जिनके पास शायद समय, संसाधन या विशेषज्ञता न हो।

पत्र में लिखा गया, "हमारा मानना है कि मेटा का 2026 चुनाव चक्र के लिए अपनाया गया तरीका अपर्याप्त है। खासकर फैक्ट-चेकिंग में कटौती, रिस्क रिव्यू का ऑटोमेशन और मेटा के प्लेटफॉर्म्स पर एआई से बने कंटेंट के बढ़ने को देखते हुए।"

लॉमेकर्स ने 'एमिली हार्ट' नाम की फर्जी कंजर्वेटिव एमएजीए इन्फ्लुएंसर का उदाहरण दिया। रिपोर्ट के मुताबिक इसे भारत के एक 22 साल के मेडिकल छात्र ने एआई टूल्स से बनाया था। इस सिंथेटिक प्रोफाइल ने गर्भपात विरोधी और आप्रवासन विरोधी विचारों को बढ़ावा दिया। इसे इंस्टाग्राम की ओर से हटाने से पहले तक लाखों व्यूज और हजारों सब्सक्राइबर मिल चुके थे।

पत्र में टेक्सास और जॉर्जिया के सीनेट चुनावों में हुए डीपफेक मामलों का भी जिक्र है। इनमें टेक्सास के सीनेट उम्मीदवार जेम्स तालारिको का एक नकली, असली जैसा वीडियो विज्ञापन भी शामिल था जिसमें वह कैमरे से सीधे बात करते दिख रहे थे।

लॉमेर्कस ने जुकरबर्ग से 2020, 2024 और 2026 के लिए मेटा के अमेरिकी चुनाव-सुरक्षा कर्मचारियों और बजट की तुलना करने को कहा है। उन्होंने डीपफेक वीडियो, सिंथेटिक ऑडियो और राजनीतिक हस्तियों की नकल करने वाले अकाउंट्स को लेकर नीतियों की जानकारी भी मांगी है।

इसके अलावा सवाल पूछे गए हैं कि क्या भुगतान लेने वाले राजनीतिक इन्फ्लुएंसर को अपनी कमाई और फंडिंग बतानी होगी, और क्या राजनीतिक विज्ञापनों में एआई से बनी भ्रामक तस्वीरों या ऑडियो की पहचान जरूरी होगी। लॉमेकर्स ने राज्य और स्थानीय चुनाव अधिकारियों के लिए शिकायत चैनल, भ्रामक कंटेंट हटाने में लगने वाला समय और कम्युनिटी नोट्स की प्रभावशीलता की जानकारी भी मांगी है। जुकरबर्ग को 18 सितंबर तक जवाब देना है।

 

Have something to say? Post your comment
ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

: ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

: इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

: बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

: भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

: ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

: चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

: इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

X