Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

चंडीगढ़

PGI के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, लंबे समय से लटकी मांग हुई पूरी, पढ़ें...

Updated on Monday, August 17, 2026 19:09 PM IST

चंडीगढ़ : पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की लंबी कतारों और इमरजेंसी पर बढ़ते दबाव के बीच संस्थान ने अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों को बड़ी राहत दी है। अब पीजीआई कर्मचारियों और उनके निकट संबंधियों के लिए इमरजेंसी वार्ड में 12 बेड आरक्षित किए गए हैं। यह सुविधा फिलहाल इमरजेंसी में शुरू की गई है और भविष्य में इसे कार्डियक सेंटर तक भी विस्तारित किया जाएगा।


परिजनों के लिए इमरजेंसी में 12 बेड निर्धारित
पीजीआई के कर्मचारी लंबे समय से अपने और परिवार के सदस्यों के लिए अलग चिकित्सा सुविधा की मांग कर रहे थे। पीजीआई के निदेशक प्रो. विवेक लाल ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में इस फैसले की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और उनके निकट परिजनों के लिए इमरजेंसी में 12 बेड निर्धारित किए गए हैं तथा भविष्य में इस सुविधा को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के अलावा तकनीकी कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी, लॉन्ड्री, रसोई और इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी भी 24 घंटे मरीजों की सेवा में लगे रहते हैं। ऐसे में कर्मचारियों और उनके परिवारों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों की अनदेखी नहीं की जा सकती।


1200 लंबित पदोन्नतियों पर भी हुई कार्रवाई
प्रो. विवेक लाल ने कर्मचारियों से जुड़ी एक अन्य लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करने की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि करीब 1,200 पदोन्नतियां वर्षों से लंबित थीं, जिनमें से कई मामले 1992 से लंबित थे। अब इन पदोन्नतियों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि समय पर पदोन्नति और कर्मचारी कल्याण संस्थान में वर्षों से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए जरूरी है। इससे वे मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य कर सकेंगे।


कार्डियक इमरजेंसी में भी बढ़ेंगी सुविधाएं
पीजीआई में समर्पित कार्डियक इमरजेंसी अब पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रही है। इस सुविधा से हृदय रोगियों को तेज और विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराने के साथ मरीजों के प्रबंधन में भी सुधार हुआ है। प्रो. विवेक लाल ने बताया कि कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए 12 बेड आरक्षित करने का फैसला इसी व्यवस्था का हिस्सा है। भविष्य में कार्डियक सेंटर के भीतर भी कर्मचारियों के लिए विशेष सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, ताकि गंभीर बीमारी या मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में उन्हें समय पर इलाज मिल सके। हर वर्ष करीब 30 लाख मरीज इलाज के लिए पीजीआई पहुंचते हैं। इतने बड़े मरीज भार के कारण संस्थान पर लगातार दबाव बना रहता है। इसके बावजूद कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण के बल पर पीजीआई बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।

 

Have something to say? Post your comment
चंडीगढ़ में Student  नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे

: चंडीगढ़ में Student नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे

रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला

: रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला

कड़ी सुरक्षा के बीच राजोआना को PGI लाया गया

: कड़ी सुरक्षा के बीच राजोआना को PGI लाया गया

सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

: सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

: चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

: चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा ‘फेस्टश्रिफ्ट: ए ट्रिब्यूट टू द एकेडमिक लीडरशिप एंड मेंटरशिप ऑफ प्रो. भीम एस. दहिया’ का लोकार्पण

: पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा ‘फेस्टश्रिफ्ट: ए ट्रिब्यूट टू द एकेडमिक लीडरशिप एंड मेंटरशिप ऑफ प्रो. भीम एस. दहिया’ का लोकार्पण

चंडीगढ़ को Drugs Free बनाने की डेडलाइन तय, 30 सितंबर के बाद SHO पर गिरेगी गाज

: चंडीगढ़ को Drugs Free बनाने की डेडलाइन तय, 30 सितंबर के बाद SHO पर गिरेगी गाज

सेक्टर 45 सी के मकानों का इलाका नई लुक में आएगा नजर, वी-6 सड़कों के किनारे लगेगी टाइल

: सेक्टर 45 सी के मकानों का इलाका नई लुक में आएगा नजर, वी-6 सड़कों के किनारे लगेगी टाइल

X