Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

खेल

गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन

Updated on Monday, August 17, 2026 14:11 PM IST

गाले: भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गाले इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के तीसरे दिन का पहला सेशन पूरी तरह से भारतीय टीम के नाम रहा। लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने भारत द्वारा पहली पारी में बनाए गए 462 रनों के जवाब में 5 विकेट खोकर 99 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए हैं। श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही और निशान फर्नांडो बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद दिनेश चांदीमल भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 4 रन बनाकर मानव सुथार का पहला शिकार बने। लाहिरू कुमारा भी मानव की फिरकी में उलझकर रह गए और 27 रन बनाकर आउट हुए। कामिंदु मेंडिस को कुलदीप यादव ने 14 रनों के स्कोर पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल के हाथों कैच कराया।

59 के स्कोर पर 4 विकेट खोकर मुश्किल में दिख रही श्रीलंका की पारी को संभालने के इरादे से कप्तान धनंजय डी सिल्वा मैदान पर उतरे। उन्होंने सोनल दिनुशा के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 31 रन जोड़े। हालांकि, इस साझेदारी को जल्द ही रवींद्र जडेजा ने तोड़ दिया। जडेजा की घूमती गेंद को श्रीलंकाई कप्तान समझने में नाकाम रहे और केएल राहुल के हाथों में कैच देकर पवेलियन लौटे। पहले सेशन के खत्म होने तक दिनुशा 14 और निरोशन डिकवेला 8 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

श्रीलंका अभी भी भारत के स्कोर से 363 रन पीछे है और टीम के महज 5 विकेट बचे हुए हैं। मेजबान टीम पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। भारत की ओर से गेंदबाजी में मानव सुथार 7 ओवर के स्पेल में 17 रन देकर 2 विकेट चटका चुके हैं, जबकि मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट निकाला है। इससे पहले, दिन के पहले ओवर में असिथा फर्नांडो ने प्रसिद्ध कृष्णा को 2 रनों के स्कोर पर आउट करते हुए भारत की पहली पारी को 462 रनों पर समेटा। टीम इंडिया की तरफ से देवदत्त पडिक्कल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 167 रनों की लाजवाब पारी खेली, जबकि केएल राहुल ने 82 रन बनाए।

 

Have something to say? Post your comment
राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

X