Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

खेल

गाले टेस्ट: बारिश की वजह से दूसरे दिन का खेल शुरू होने में देरी

Updated on Sunday, August 16, 2026 19:06 PM IST

गाले : श्रीलंका और भारत के बीच गाले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा टेस्ट मैच बारिश की वजह से प्रभावित है। बारिश की वजह से पहले दिन सिर्फ 73 ओवर का खेल हो सका था। बारिश ने टेस्ट के दूसरे दिन भी खलल डाली है, और मैच अपने निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सका है।

मैच भारतीय समयानुसार 10बजे सुबह से शुरू होना था, लेकिन लगातार बारिश की वजह से ऐसा नहीं हो सका है। पूरा ग्राउंड ढका हुआ है। भारतीय समयानुसार बारिश 10:12 मिनट पर रूक गई थी, लेकिन कवर पर बहुत पानी होने की वजह से मैच शुरू होने में समय लग सकता है। फिलहाल, मैच शुरू होने का कोई आधिकारिक समय नहीं बताया गया है। हालांकि, श्रीलंका में ड्रेनेज सिस्टम अच्छा है और मैदान पूरी तरह कवर होने की वजह से, गिला होने की उम्मीद भी नहीं है। ऐसे में बारिश रूकी रही, तो मैच जल्द शुरू हो सकता है।

मैच का पहला दिन पूरी तरह से भारत के नाम रहा था। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया था। पारी की शुरुआत करने आए केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े। जायसवाल 32 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद राहुल और देवदत्त पड्डिकल ने पारी को संभाला। राहुल 77 के स्कोर पर क्रैंप की वजह से रिटायर हर्ट हो गए। राहुल ने 162 गेंदों पर 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 77 रन बनाए हैं। दूसरे दिन वह बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं।

शुभमन गिल 16 रन बनाकर आउट हो गए। ऋषभ पंत और देवदत्त पड्डिकल क्रीज पर हैं। पड्डिकल ने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया है। पड्डिकल 178 गेंदों पर 12 चौकों और 1 छक्के की मदद से 131 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, पंत 36 गेंदों पर 27 रन बनाकर नाबाद हैं।

 

Have something to say? Post your comment
राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

X