Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

खेल

हॉकी वर्ल्ड कप: कप्तान हरमनप्रीत का डबल धमाल, भारत ने अपने पहले मैच में वेल्स को 3-1 से रौंदा

Updated on Saturday, August 15, 2026 19:48 PM IST

एम्सटल्विन। एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के अपने 'पूल-डी' के पहले मैच में शनिवार को भारत ने वेल्स पर 3-1 से शानदार जीत हासिल की। वैगनर हॉकी स्टेडियम में दर्ज की गई इस जीत में कप्तान हरमनप्रीत सिंह के पेनाल्टी कॉर्नर से किए गए 2 गोल भी शामिल रहे। इससे पहले, संजय राणा ने भारत को बढ़त दिलाई थी, जिसके बाद हरमनप्रीत ने पहले क्वार्टर में इस बढ़त को दोगुना कर दिया। भारतीय कप्तान ने तीसरे क्वार्टर में भी एक और गोल दागकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया, जिसके बाद वेल्स आखिरी क्वार्टर में एक सांत्वना गोल ही कर सका।

भारत ने तीनों प्वाइंट्स हासिल किए और अपने वर्ल्ड कप अभियान की जीत के साथ शुरुआत की। भारत का अगला मुकाबला सोमवार को इंग्लैंड से होगा, जिसके बाद 19 अगस्त को पूल-डी के अपने आखिरी मैच में उसका सामना पाकिस्तान से होगा।

शनिवार को अपनी नई केसरिया जर्सी में खेल रही भारतीय टीम को मैच की शुरुआत में ही कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा, क्योंकि वेल्स ने की शुरुआत आक्रामक थी। हालांकि, गोलकीपर सूरज करकेरा ने शानदार बचाव किया।

धीरे-धीरे भारत ने मैच में अपनी पकड़ बनाते हुए लगातार दो पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए। संजय ने नौवें मिनट में दूसरे मौके को भुनाकर मैच का खाता खोला। इसके बाद भारत को एक और पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया, जिसमें हरमनप्रीत ने कोई गलती नहीं की; उन्होंने अपने ट्रेडमार्क ड्रैग-फ्लिक से जल्द ही स्कोर 2-0 कर दिया।

हालांकि, दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में वेल्स के पास अंतर कम करने का शानदार मौका था। प्रिचर्ड भारतीय गोलकीपर के सामने थे। वह गोलकीपर को छकाने में तो कामयाब रहे, लेकिन उनका शॉट नियर पोस्ट से टकरा गया। इसी के साथ वेल्स ने शानदार मौका गंवा दिया।

भारत ने बॉल पर अपना कब्जा बनाए रखा और मौके बनाना जारी रखा। दूसरे क्वार्टर के आखिर में एक तेज जवाबी हमले के बाद राजिंदर गोल करने के करीब पहुंचे। हालांकि, सर्कल के किनारे से उनका शॉट बाहर चला गया और भारत हाफ-टाइम तक 2-0 से आगे रहा।

तीसरे क्वार्टर में भारत को ज्यादा परेशानी नहीं हुई और उनके डिफेंस ने वेल्स की सर्कल में घुसने की कोशिशों का बखूबी सामना किया। हरमनप्रीत ने क्वार्टर के 13वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। एक और पेनाल्टी कॉर्नर से मौका मिला और कप्तान ने बाईं ओर से सटीक ड्रैग-फ्लिक लगाकर भारत की बढ़त को 3-0 कर दिया।

आखिरी क्वार्टर के 11वें मिनट में भारतीय गोल के सामने हुई गहमागहमी के बाद वेल्स ने आखिरकार गोल कर ही दिया। ऐसा लगा कि गेंद को शुरू में रोक लिया गया था, लेकिन वेल्स ने उसे वापस हासिल किया और गोल-लाइन के पार धकेल दिया। वीडियो रेफरल से गोल की पुष्टि हुई, जिससे भारत की बढ़त 3-1 हो गई।

 

Have something to say? Post your comment
राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

X