Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

दुनिया

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

Updated on Thursday, August 13, 2026 18:15 PM IST

केन्या में भारत के उच्चायुक्त आदर्श स्वाइका ने केन्या स्कूल ऑफ गवर्नमेंट (केएसजी) में ‘व्हाई इंडिया मैटर्स फॉर केन्या’ विषय पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में केन्या सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, सार्वजनिक उपक्रमों और काउंटी सरकारों के 120 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

ऐतिहासिक संबंधों और साझा आकांक्षाओं पर जोर
उच्चायुक्त ने भारत और केन्या के बीच लंबे ऐतिहासिक संबंधों को रेखांकित करते हुए कहा कि दोनों देशों ने औपनिवेशिक शासन के खिलाफ संघर्ष का साझा इतिहास देखा है। आज दोनों देश समावेशी और सतत विकास की दिशा में एक साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्या के साथ भारत का विकास सहयोग केन्या की प्राथमिकताओं और स्थानीय क्षमताओं के निर्माण पर आधारित है। आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया अभियानों का जिक्र करते हुए स्वाइका ने बताया कि भारत बड़े पैमाने की विकास परियोजनाओं और आधुनिक समाधानों के जरिए अपनी विकास यात्रा को तेज कर रहा है।

डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और युवा कौशल पर फोकस
उच्चायुक्त ने भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि डिजिटल तकनीक ने भारत को पारंपरिक विकास मॉडल को पीछे छोड़कर तेजी से आगे बढ़ने में मदद की है। उन्होंने कहा कि भारत के किफायती और आधुनिक तकनीकी समाधान केन्या के लिए भी उपयोगी साबित हो सकते हैं। युवाओं के कौशल विकास और व्यावसायिक प्रशिक्षण को दोनों देशों के सहयोग का महत्वपूर्ण क्षेत्र बताते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं की क्षमताओं को निखारना और उन्हें रोजगार के लिए तैयार करना साझा प्राथमिकता होनी चाहिए।

बढ़ता व्यापार और निवेश
स्वाइका ने भारत से केन्या में बढ़ते व्यापार और निवेश का भी उल्लेख किया। उनके अनुसार, भारतीय निवेश न केवल पूंजी ला रहा है, बल्कि केन्या में रोजगार के नए अवसर भी पैदा कर रहा है।

इंडिया कॉर्नर का उद्घाटन
इससे पहले उच्चायुक्त ने केएसजी के पुस्तकालय में इंडिया कॉर्नर का उद्घाटन किया। भारतीय उच्चायोग की ओर से भारत के इतिहास, संस्कृति, अर्थव्यवस्था, विदेश नीति और विकास यात्रा से जुड़ी बड़ी संख्या में किताबें भेंट की गईं। उद्घाटन समारोह में केएसजी काउंसिल के अध्यक्ष जस्टिस (सेवानिवृत्त) चार्ल्स न्याचे, डायरेक्टर जनरल प्रो. नूरा मोहम्मद और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर उच्चायुक्त ने कैंपस में एक थिका पाम का पौधा भी लगाया। उच्चायोग के अनुसार, इंडिया कॉर्नर केन्या के लोक सेवकों और विद्वानों को भारत के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएगा और दोनों देशों की बढ़ती साझेदारी के लिए जरूरी संसाधन जुटाने में मदद करेगा।

Have something to say? Post your comment
ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

: ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

: इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

: बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

: भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

: ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

: चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

: इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

X