Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

खेल

अफगानिस्तान ने आयरलैंड को हराकर वनडे विश्व कप 2027 के लिए किया क्वालीफाई

Updated on Tuesday, August 11, 2026 16:19 PM IST

अफगानिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाले वनडे विश्व कप 2027 में जगह बना ली है। सोमवार को आयरलैंड के खिलाफ जारी 5 वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में जीत दर्ज कर अफगानिस्तान ने विश्व कप 2027 में सीधी एंट्री ले ली है।

अफगानिस्तान ने आयरलैंड को तीसरे वनडे में 3 विकेट से हराकर वनडे विश्व कप 2027 में अपनी जगह बनाई। अफगानिस्तान वनडे विश्व कप 2023 का हिस्सा थी। इस विश्व कप में अफगानिस्तान ने अपने प्रदर्शन से चौंकाया था और श्रीलंका, इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी विश्न चैंपियन रह चुकी टीमों को मात दी थी। अफगानिस्तान उस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया पर भी जीत के बहुत करीब पहुंच गई थी, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल के ऐतिहासिक दोहरे शतक ने टीम से जीत छीन ली थी। आगामी विश्व कप में एक बार फिर अफगानिस्तान के प्रदर्शन पर नजर रहेगी।

वनडे विश्व कप 2027 के लिए वेस्टइंडीज को क्वालीफाइंग टूर्नामेंट खेलना होगा। टीम टूर्नामेंट में सीधे जगह बनाने में सफल नहीं रही। वेस्टइंडीज को अगले साल फरवरी में होने वाले क्वालीफायर खेलना होगा और जीत दर्ज करनी होगी। क्वालीफायर के विजेता को 2027 विश्व कप के दूसरे राउंड में सीधे एंट्री मिलेगी, जबकि दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर रहने वाली टीमें सुपर सीरीज नाम का पहला राउंड खेलेंगी।

यह लगातार दूसरा मौका है जब वेस्टइंडीज को विश्व कप में जगह बनाने के लिए क्वालीफाइंग खेलना होगा। वनडे विश्व कप 2023 में वेस्टइंडीज क्वालीफाई नहीं कर सकी थी। यह पहला विश्व कप था जिसका हिस्सा वेस्टइंडीज नहीं थी।

अफगानिस्तान के लिए क्वालीफाई करने के साथ ही वनडे विश्व कप 2027 में 10 टीमें तय हो गई हैं। ये टीमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे हैं। दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे मेजबान होने के नाते पहले ही इवेंट के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।

 

Have something to say? Post your comment
राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

X