Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

दुनिया

कनाडा में भारतीय मूल की हिमांशी खुराना की हत्या मामले में एक्शन, अब्दुल गफूरी नाम का शख्स गिरफ्तार

Updated on Sunday, August 09, 2026 16:06 PM IST

टोरंटो: कनाडा के टोरंटो में 30 साल की एक भारतीय महिला हिमांशी खुराना की हत्या के महीनों बाद बड़ा अपडेट सामने आया है। स्थानीय मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि पुलिस ने उसके पार्टनर 32 साल के अब्दुल गफूरी को गिरफ्तार कर लिया है। हिमांशी खुराना नाम की महिला की पिछले साल दिसंबर में हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इसे 'इंटीमेट पार्टनर हिंसा' बताया था।

मामले में गिरफ्तार शख्स गफूरी टोरंटो का रहने वाला है। उसे शुक्रवार को एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने शनिवार (स्थानीय समय) को बताया कि उस पर खुराना की फर्स्ट-डिग्री हत्या का आरोप लगाया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, टोरंटो की फ्यूजिटिव स्क्वाड और होमिसाइड यूनिट ने गफूरी को कनाडा वापस लाने के लिए नेशनल और इंटरनेशनल पुलिस सर्विस के साथ कोऑर्डिनेट किया। हालांकि, अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि वह किस देश में था।

बता दें, हिमांशी खुराना को पिछले साल 20 दिसंबर में मृत पाया गया था। अधिकारियों ने बताया कि 19 दिसंबर को उन्हें स्ट्रैचन एवेन्यू और वेलिंगटन स्ट्रीट वेस्ट इलाके में एक गुमशुदगी की रिपोर्ट मिली थी। अगले दिन, लापता महिला खुराना एक घर के अंदर मृत पाई गई।

पुलिस ने कंफर्म किया था कि पीड़ित और संदिग्ध एक-दूसरे को जानते थे। शुरुआती जांच के बाद, मामले को हत्या घोषित कर दिया गया।

टोरंटो में इंडियन कांसुलेट जनरल ने भारतीय मूल की हिमांशी की हत्या पर दुख जताया था और कहा कि अधिकारी पिछले कुछ दिनों से इस मामले पर करीब से नजर रखे हुए हैं और कनाडाई अधिकारियों के साथ मिलकर परिवार को हर मुमकिन मदद दी जा रही है।

अब्दुल गफूरी पर कनाडा में फर्स्ट-डिग्री मर्डर का वारंट जारी था। अगर कोर्ट में पहले से सोचा-समझा और इरादा साबित हो जाता है, तो इस चार्ज में बिना पैरोल के उम्रकैद की सजा हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि कानूनी कार्रवाई चल रही है।

बता दें, पिछले साल हिमांशी की हत्या के बाद कनाडा में भारत के वाणिज्य दूतावास ने महिलाओं के लिए एक खास वन स्टॉप सेंटर (ओएससीडब्ल्यू) बनाया। यह सेंटर उन भारतीय महिलाओं की मदद करेगा जो घरेलू हिंसा, गलत व्यवहार, पारिवारिक झगड़े, शोषण और कानूनी मुश्किलों जैसे मामलों में परेशान हैं। यह सेंटर टोरंटो में भारतीय मिशन से चलेगा।

टोरंटो में भारतीय वाणिज्य दूतावास की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, "वन स्टॉप सेंटर परेशान महिलाओं को समय पर और सही मदद के तरीकों से जोड़कर, लाभार्थी-केंद्रित सहायता प्रदान करेगा। इसमें तुरंत परामर्श और साइको-सोशल मदद की सुविधा के साथ ही कानूनी मदद और सलाह भी दी जाएगी। इसके अलावा, महिलाओं को कनाडा में जरूरी कम्युनिटी और सोशल-सर्विस रिसोर्स तक पहुंचने में मदद मिलेगी। ओएससीडब्ल्यू का पूरा दखल कनाडा के कानूनों के दायरे में होगा।"

बयान में आगे कहा गया, "सेंटर को एक महिला चलाएगी जो 24 घंटे हेल्पलाइन के जरिए डिस्ट्रेस कॉल (मुश्किल में फंसी महिला की कॉल) को तुरंत हैंडल करके जरूरतमंद महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और आर्थिक स्थिति (मींस टेस्टेड बेसिस पर) के आधार पर देना सुनिश्चित करेगी। इसमें पैनल के एनजीओ के जरिए काउंसलिंग और इमोशनल सपोर्ट भी शामिल होगा। वित्तीय मदद भारत सरकार के नियमों के मुताबिक लाभार्थी की स्थिति के अनुरूप दी जाएगी।"

 

Have something to say? Post your comment
ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

: ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

: इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

: बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

: भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

: ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

: चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

: इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

X