Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

दुनिया

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो के जंगली इलाके में हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, चार लोगों की मौत

Updated on Sunday, August 09, 2026 16:05 PM IST

रियो डी जेनेरियो: ब्राजील के शहर रियो डी जेनेरियो के एक जंगली इलाके में एक हेलीकॉप्टर के क्रैश होने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। यह क्रैश शनिवार को स्थानीय समयानुसार करीब 11:11 बजे ऑल्टो दा बोआ विस्टा के विस्टा चिनेसा इलाके में हुआ। स्थानीय फायर डिपार्टमेंट को मौके पर बुलाया गया और बाद में उन्होंने मलबे को घने पेड़-पौधों वाले इलाके में पाया।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्पेशल टीमें जमीन के रास्ते क्रैश साइट पर पहुंचीं, जबकि हेलीकॉप्टर के गिरने के बाद लगी आग को बुझाने के लिए फायरफाइटिंग यूनिट्स को भी तैनात किया गया था।

क्रैश में एक पायलट और तीन कोलंबियाई महिलाएं शामिल थीं, जो एक ही परिवार की सदस्य थीं।

अधिकारियों ने शुरू में चार मौतों की पुष्टि की, लेकिन अभी तक पीड़ितों की जानकारी जारी नहीं की है। रियो के मेयर एडुआर्डो कैवेलियर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "तिजुका नेशनल पार्क में विस्टा चिनेसा के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे के पीड़ितों के परिवारों के साथ मेरी सहानुभूति है।"

उन्होंने कहा कि उनका ब्राजील की नेशनल सिविल एविएशन एजेंसी एएनएसी से संपर्क हुआ है। उन्होंने लिखा, "रियो डी जनेरियो नगर निगम ने एएनएसी से अनुरोध किया है कि वे तुरंत कार्रवाई कर निगरानी बढ़ाएं और उन हेलीकॉप्टर उड़ानों की सुरक्षा सुनिश्चित करें जो हमारे शहर में लगातार बढ़ती संख्या में चल रही हैं। हम एएनएसी को जरूरी उपायों और कार्रवाईयों में मदद के लिए रियो डी जनेरियो नगर निगम का पूरा तंत्र उपलब्ध कराते हैं।"

इससे पहले जून में रियो के ऊपर दो हेलीकॉप्टर टकरा गए थे, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में अमेरिकी गायक ओलिवर ट्री और अर्जेंटीना के यूट्यूबर गैस्पर प्राइम भी शामिल थे।

पिछले साल ब्राजील के दक्षिणपूर्वी राज्य साओ पाउलो के पर्यटन शहर उबातुबा में एक बीच के पास एक छोटा विमान क्रैश होकर फट गया था। स्थानीय अग्निशमन विभाग के मुताबिक, इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई और 7 अन्य घायल हुए।

मृतक पायलट ने उबातुबा क्षेत्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग की कोशिश की थी, लेकिन वह विमान की रफ्तार नहीं रोक पाया और हवाई टर्मिनल की सुरक्षा बाड़ को तोड़ते हुए बाहर निकल गया।

 

Have something to say? Post your comment
ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

: ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

: इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

: बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

: भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

: ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

: चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

: इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

X