Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

खेल

श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ वॉर्मअप मैच में फ्लॉप यशस्वी जायसवाल, बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

Updated on Saturday, August 08, 2026 16:58 PM IST

भारत और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच तीन दिवसीय वॉर्मअप मुकाबला नोंडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब मैदान पर खेला जा रहा है। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पहली पारी में फ्लॉप रहे। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे और उनकी पारी महज 2 गेंदों में समाप्त हो गई।

गली में कैच देकर लौटे यशस्वी
श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने 8 विकेट के नुकसान पर 363 रन बनाने के बाद अपनी पहली पारी घोषित की। इसके बाद भारत की ओर से केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी। यशस्वी से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद पर बल्ला लगाने का प्रयास किया और गेंद सीधे गली में खड़े फील्डर के हाथों में चली गई।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ फिर परेशानी
यशस्वी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ वह पिछले कुछ समय से संघर्ष करते नजर आए हैं। अपने टेस्ट करियर में वह 9वीं बार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के खिलाफ आउट हुए हैं। इससे पहले मार्को यानसेन और मिचेल स्टार्क भी उन्हें परेशान कर चुके हैं।

राहुल और पडिक्कल ने संभाली भारतीय पारी
यशस्वी के जल्दी आउट होने के बाद केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने भारतीय पारी को संभाला। बारिश के कारण खेल रुकने तक दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी हो चुकी थी। पडिक्कल बेहतरीन लय में नजर आए और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की, जबकि राहुल ने एंकर की भूमिका निभाई।

मदुश्का और रसंता ने बनाए रन
इससे पहले श्रीलंका क्रिकेट इलेवन की ओर से निशान मदुश्का ने 65 गेंदों में 66 रनों की दमदार पारी खेली। रविंदु रसंता ने 71 रन बनाए। कप्तान सोनल दिनुशा ने भी 71 गेंदों में 52 रनों का योगदान दिया, जबकि पसिंदु सोरियाबंदरा ने 35 रन बनाए।

सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा नहीं निकाल सके विकेट
भारतीय तेज गेंदबाज इस मुकाबले में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को एक भी विकेट नहीं मिला, जबकि गुरनूर बरार ने एक विकेट हासिल किया। रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

Have something to say? Post your comment
राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

X