Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

खेल

टेस्ट कप्तान के तौर पर हैरी ब्रूक का भी समय आएगा, बतौर हेड कोच फ्लेमिंग करेंगे अच्छा काम: ब्रेंडन मैकुलम

Updated on Friday, August 07, 2026 18:14 PM IST

इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम का मानना है कि वनडे और टी20 में इंग्लिश टीम की कमान संभाल रहे हैरी ब्रूक का टेस्ट कप्तान के तौर पर भी समय आएगा। बेन स्टोक्स के कप्तान रहते हुए ब्रूक टेस्ट में उपकप्तान की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। हालांकि, स्टोक्स के संन्यास के बाद जो रूट को इंग्लैंड टीम का टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार और विवादों में घिरने के बाद बेन स्टोक्स ने अचानक से इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद माना जा रहा था कि हैरी ब्रूक को वनडे और टी20 के साथ-साथ टेस्ट की कप्तानी भी सौंपी जाएगी। हालांकि, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने ब्रूक के बजाय रूट को दोबारा कप्तानी सौंपना बेहतर समझा।

ब्रूक को लेकर 'स्काई स्पोर्ट्स' के साथ बात करते हुए मैकुलम ने कहा, "हर कोई जानता है कि हैरी ब्रूक के लिए मेरे मन में कितना लगाव है। वह एक शानदार खिलाड़ी हैं और व्हाइट-बॉल टीम के कप्तान के तौर पर बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। मुझे लगता है कि टेस्ट टीम की कप्तानी के लिए भी उनका समय जरूर आएगा। मैं उनके साथ काम करने और उन्हें उस लीडर के तौर पर विकसित करने के लिए उत्सुक हूं, जो वह बन सकते हैं। भविष्य में किसी समय में उस रोल में उनकी भूमिका काफी अहम होगी। हालांकि, अभी के लिए, जो रूट बहुत बढ़िया काम करेंगे।"

मैकुलम इंग्लैंड के वनडे और टी20 कोच बने रहेंगे, लेकिन टेस्ट में उनकी जगह स्टीफन फ्लेमिंग को लाया गया है। मैकुलम का चार साल का कार्यकाल न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से शुरू और उसी पर खत्म हुआ। मैकुलम ने अपने न्यूजीलैंड के साथी खिलाड़ी फ्लेमिंग की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "मेरे चार साल बहुत अच्छे रहे, लेकिन अब चीजें अलग दिशा में जा रही हैं। मुझे लगता है कि फ्लेमिंग बहुत अच्छा काम करेंगे। वह कुछ-कुछ मेरे जैसे ही हैं, लेकिन मुझसे बेहतर। मैं उनके बारे में बस यही कहूंगा। वह बहुत अच्छा काम करेंगे। ईसीबी ने उन्हें इतने लंबे समय के लिए इंग्लिश क्रिकेट से जोड़ने का जो काम किया है, वह वाकई शानदार है। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।"

 

Have something to say? Post your comment
राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

X