Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

हरियाणा

सोनीपत में एसआईआर पर 8 अगस्त को होगी कांग्रेस की राज्यस्तरीय कार्यशाला

Updated on Thursday, August 06, 2026 19:46 PM IST

सोनीपत : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार हरियाणा में निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के संबंध में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 08 अगस्त, 2026 को सोनीपत में एक दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी संजय दत्त की विशेष उपस्थिति में आयोजित इस कार्यशाला की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह करेंगे, जबकि इसका उद्घाटन हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा करेंगे।


कार्यशाला में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सांसद कुमारी सैलजा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला तथा कांग्रेस कार्य समिति के स्थायी सदस्य एवं सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा सहित पार्टी के विषय-विशेषज्ञ एसआईआर अभियान से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार एवं मार्गदर्शन देंगे।
यह जानकारी देते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यशाला में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, राज्य स्तरीय एसआईआर समिति के सदस्य, सांसद, विधायक, सभी जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष, पिछले लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रत्याशी, बीएलए-1, तथा अग्रणी संगठनों एवं विभागों के प्रदेश स्तरीय प्रमुख भाग लेंगे।


उन्होंने बताया कि कार्यशाला में निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को अधिक प्रभावी बनाने, प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराने तथा बूथ स्तर पर पार्टी की सक्रिय भागीदारी, समन्वय और निगरानी को सुदृढ़ करने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके अतिरिक्त बीएलए-1 और बीएलए-2 की भूमिका, संगठनात्मक समन्वय, मतदाता सूची के परीक्षण एवं संशोधन की प्रक्रिया तथा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।


हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि इसके साथ ही संगठन को अधिक सक्रिय, जवाबदेह एवं नियमित रूप से कार्यशील बनाने के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस द्वारा सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रत्येक माह की 1 से 5 तारीख के बीच अपनी मासिक बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित करें। इसके उपरांत संबंधित जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की समीक्षा बैठक आयोजित करेंगे तथा उसकी विस्तृत रिपोर्ट हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करेंगे, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों की नियमित निगरानी, समीक्षा एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।


उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है। कांग्रेस पार्टी का प्रयास है कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला न केवल एसआईआर अभियान को अधिक प्रभावी बनाएगी, बल्कि संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने तथा बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

: मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़

: कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़

जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

: जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी

: दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी

जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज

: जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज

मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी

: मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी

5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज

: 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज

हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ

: हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ

हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

: हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

X