Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

दुनिया

इमरान खान की र‍िहाई और अध‍िकार बहाली की मांग, एमनेस्टी संगठन ने पाकिस्तान सरकार से की अपील

Updated on Wednesday, August 05, 2026 12:05 PM IST

इस्लामाबाद : अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने मंगलवार को पाकिस्तान की सरकार से मांग की कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी खान को बिना किसी शर्त के अपने परिवार और वकीलों से मिलने का अधिकार वापस दिया जाए। एमनेस्टी इंटरनेशनल की दक्षिण एशिया के लिए कार्यवाहक क्षेत्रीय निदेशक इसाबेल लासी ने कहा, "पिछले तीन वर्षों से पाकिस्तान के अधिकारियों ने इमरान खान को निष्पक्ष सुनवाई के अधिकार से व्यवस्थित रूप से वंचित रखा है। उन्हें लंबे समय तक एकांत कारावास में रखा गया है और उनकी चिकित्सा सुविधा तथा मुलाकात के अधिकारों को भी सीमित किया गया है। उन्हें पिछले आठ महीनों से अपने परिवार से मिलने की अनुमति नहीं दी गई है और बताया जाता है कि उनकी आंखों की रोशनी भी काफी प्रभावित हुई है। दिसंबर 2025 से इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी खान, दोनों को नियमित रूप से अपने कानूनी सलाहकारों से मिलने की अनुमति भी नहीं दी जा रही है।" मानवाधिकार संगठन ने अपने बयान में कहा कि इमरान खान और उनकी पत्नी को उचित चिकित्सा सुविधा दी जानी चाहिए और उनके कथित गैरकानूनी एकांत कारावास को समाप्त किया जाना चाहिए।


लासी ने अधिकारियों से अपील की कि इमरान खान के परिवार, उनकी पार्टी और समर्थकों को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार दिया जाए।
उन्होंने कहा, "इमरान खान की गिरफ्तारी की वर्षगांठ पर उनके परिवार, पार्टी और समर्थकों की ओर से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों से पहले, अधिकारियों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार को सुनिश्चित करना चाहिए। साथ ही प्रदर्शनकारियों और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के खिलाफ बार-बार देखी जाने वाली मनमानी और गैरकानूनी कार्रवाई दोबारा नहीं होनी चाहिए।"
संगठन ने कहा कि उसने 2024 में इमरान खान के खिलाफ दर्ज मामलों का विश्लेषण किया था और इस निष्कर्ष पर पहुंचा था कि उनकी कैद गैरकानूनी और राजनीतिक कारणों से प्रेरित थी। जनवरी 2025 में पूर्व प्रधानमंत्री को सरकारी गोपनीय दस्तावेजों से जुड़े मामले और बुशरा बीबी खान से उनके विवाह से संबंधित मामले में बरी कर दिया गया था।


एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा, "इमरान खान को पहली बार 9 मई 2023 को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद पूरे देश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। इसके बाद 5 अगस्त 2023 को उन्हें दोबारा गिरफ्तार किया गया और तब से वे हिरासत में हैं। 9 मई 2023 और 26 नवंबर 2024 के प्रदर्शनों के बाद उनकी पार्टी के प्रमुख नेताओं और समर्थकों को बड़े पैमाने पर और मनमाने तरीके से गिरफ्तार किया गया। इनमें से कई लोग अब भी आतंकवाद से जुड़े आरोपों में हिरासत में हैं, जबकि 85 लोगों को सैन्य अदालतों की ओर से दोषी ठहराया जा चुका है।"

Have something to say? Post your comment
ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

: ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

: इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

: बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

: भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

: ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

: चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

: इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

X