Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

खेल

रोहित शर्मा खुद से रिटायरमेंट नहीं लेंगे, मोहम्मद कैफ ने सिलेक्टर्स को लेकर दिया बड़ा बयान

Updated on Wednesday, August 05, 2026 12:01 PM IST

रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया के लिए खेलेंगे या नहीं? ये अभी भी एक बड़ा सवाल है। भले ही बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने 19 जुलाई को उनके आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलने वाली खबरों का खंडन किया है, लेकिन कोई भी इस बात को आश्वासन रोहित को नहीं दे रहा है कि वे साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए स्कीम ऑफ थिंग्स का हिस्सा हैं। इसी को लेकर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने विस्तार से लेकर बात की और बताया कि आखिर बात क्या हो सकती है।


16 जुलाई को एक खबर आती है कि 19 जुलाई 2026 को लॉर्ड्स में रोहित शर्मा अपना आखिरी मैच खेलेंगे। हालांकि, इससे पहले बीसीसीआई ने उनके रिटायरमेंट का खंडन कर दिया था, जबकि रोहित शर्मा ने 138 रनों की पारी खेलकर सभी का मुंह बंद कर दिया था। हालांकि, भारत मैच हार गया था। रोहित ने इस फॉर्मेट में 34वीं सेंचुरी और 2026 की अपनी पहली सेंचुरी बनाई महज 84 गेंदों में 17 चौकों और पांच छक्कों की मदद से बनाई थी। बावजूद इसके किसी ने यह बयान नहीं दिया कि रोहित वर्ल्ड कप खेलेंगे।


किसी ने रोहित को आश्वासन नहीं दिया- कैफ
मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसी मुद्दे को उठाया और कहा कि कोई भी स्पष्ट सार्वजनिक बयान टीम मैनेजमेंट की ओर से रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप 2027 खेलने को लेकर नहीं आया है। उन्होंने कहा, "हां, एक बात तो साफ हो गई है। कई बार कोचिंग स्टाफ के लोग सामने आकर कहते हैं, ‘हमने रोहित शर्मा को अपना नैचुरल गेम खेलने की पूरी आजादी दी है’, लेकिन अभी तक किसी ने यह साफ बयान नहीं दिया है कि, ‘रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप के लिए हमारे प्लान का हिस्सा हैं।’ वह बयान भी आना चाहिए।"


कैफ का मानना है, "रोहित शर्मा का फॉर्म नैचुरली ऊपर-नीचे होता रहेगा। हो सकता है कि उनकी सीरीज खराब हो, लेकिन मैनेजमेंट को कहना चाहिए कि वह उनके साथ खड़ी है। उन्हें आजादी देने के साथ-साथ, उन्हें यह भी साफ तौर पर कहना चाहिए कि वे उनका सपोर्ट करते हैं, क्योंकि ऐसा कोई बयान नहीं दिया गया है, इसलिए काफी कन्फ्यूजन और शक है। हम बाहर बैठे हैं, इसलिए हमें ठीक से नहीं पता कि अंदर क्या हो रहा है, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि रोहित शर्मा ने अब तय कर लिया है कि उन्हें कोई हटा नहीं सकता, बल्कि खुद ही रिटायरमेंट लेंगे।"


अभी भी असमंजस की स्थिति है रोहित को लेकर
कैफ ने आगे कहा, "लॉर्ड्स मैच उनका आखिरी ODI हो सकता था, ऐसी रिपोर्ट थी, लेकिन BCCI ने लॉर्ड्स मैच से पहले बयान देकर बहुत अच्छा काम किया। वह दखल एक टर्निंग पॉइंट बन गया और दूसरा यह कि रोहित शर्मा ने शतक जड़ दिया।" उन्होंने आगे कहा, "अभी भी अंदर ही अंदर कन्फ्यूजन हो सकता है। शायद सिलेक्टर्स के बीच भी कि उन्हें रिटेन किया जाए या नहीं? लेकिन अभी कोई फाइनल फैसला नहीं हुआ है।"

 

Have something to say? Post your comment
राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

X