Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

जीवन शैली

काम की बात: सिर्फ एसी-फ्रिज नहीं, आपकी ये 7 आदतें भी बढ़ा रही हैं बिजली का बिल

Updated on Wednesday, August 05, 2026 11:30 AM IST

हर महीने जब बिजली का बिल आता है, तो ज्यादातर लोग सबसे पहले एसी, फ्रिज या कूलर को जिम्मेदार मान लेते हैं। लेकिन सच यह है कि कई बार हमारी रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतें भी बिल बढ़ाने का कारण बन जाती हैं। कई ऐसे बिजली से चलने वाले सामान हैं, जिन पर हम ध्यान ही नहीं देते। कुछ चीजें बंद दिखती हैं, लेकिन फिर भी बिजली लेती रहती हैं, जबकि कुछ पुराने डिवाइसेस पहले की तुलना में ज्यादा बिजली खर्च करने लगते हैं। अगर आप भी बिना किसी वजह के बढ़ते बिजली बिल से परेशान हैं, तो इन 7 कारणों के बारे में जरूर जान लें। थोड़े-से बदलाव करके आप हर महीने अच्छा-खासा बिजली खर्च बचा सकते हैं।

1. मेन स्विच से टीवी बंद ना करना
कई लोग रिमोट से टीवी बंद कर देते हैं, लेकिन मेन स्विच ऑन छोड़ देते हैं। ऐसे में टीवी और सेट टॉप बॉक्स पूरी तरह बंद नहीं होते और थोड़ी-थोड़ी बिजली लेते रहते हैं। इसलिए इस्तेमाल के बाद मेन स्विच से भी जरूर बंद करें।

2. पुराना फ्रिज इस्तेमाल करना
अगर आपका फ्रिज काफी पुराना हो गया है, तो वह नए मॉडल की तुलना में ज्यादा बिजली खर्च कर सकता है। इसके अलावा अगर दरवाजा ठीक से बंद नहीं होता या रबर ढीली हो गई है, तो मशीन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और बिजली की खपत भी बढ़ जाती है।

3. चार्जर हमेशा प्लग में लगा छोड़ देना
फोन या कंप्यूटर चार्ज होने के बाद भी कई लोग चार्जर को प्लग से नहीं निकालते। एक बार में भले ही बहुत कम बिजली खर्च हो, लेकिन अगर यह आदत रोज की है, तो पूरे साल में इसका असर बिल पर दिख सकता है।

4. पुराने बल्ब और ट्यूब लाइट का इस्तेमाल
अगर आपके घर में अभी भी पुराने बल्ब या ट्यूब लाइट लगी हैं, तो उन्हें बदलने के बारे में सोचें। नई एलईडी लाइट कम बिजली में ज्यादा रोशनी देती है। इससे हर महीने बिजली का बिल कम करने में मदद मिल सकती है।

5. लंबे समय तक इलेक्ट्रिक गीजर चलाना
नहाने के बाद भी कई लोग गीजर बंद करना भूल जाते हैं। इसे लंबे समय तक चालू रखने से बिजली की खपत तेजी से बढ़ती है। जरूरत होने पर ही इसे चलाएं और काम खत्म होते ही बंद कर दें।

लंबे समय तक इलेक्ट्रिक गीजर चलाना
6. लंबे समय तक एसी का फिल्टर साफ ना करना
अगर एसी का फिल्टर गंदा हो जाए, तो कमरे को ठंडा करने के लिए मशीन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे बिजली की खपत बढ़ जाती है। समय-समय पर फिल्टर साफ करने से एसी बेहतर तरीके से काम करता है और बिजली भी कम खर्च होती है।

7. हर समय चालू रहने वाली छोटी-छोटी चीजें
कई घरों में वाई-फाई, प्रिंटर, गेमिंग कंसोल या स्मार्ट स्पीकर जैसे उपकरण दिन-रात चालू रहते हैं। ये एक-एक करके भले ही कम बिजली खर्च करते हों, लेकिन लंबे समय तक लगातार चलते रहने से बिजली का बिल बढ़ सकता है। अगर रात में इनकी जरूरत नहीं है, तो इन्हें बंद कर देना बेहतर है।


बिजली का बिल कम करने के आसान तरीके
कोई भी डिवाइस इस्तेमाल ना होने पर मेन स्विच से बंद करें।
पुराने डिवाइसेस की समय-समय पर जांच कराएं।
एसी और फ्रिज की नियमित सफाई और देखभाल करें।
दिन के समय नेचुरल रोशनी का ज्यादा इस्तेमाल करें।

Have something to say? Post your comment
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य

: 'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य

बेहतर जिंदगी के लिए इन 10 चीजों में इन्वेस्ट करना रहेगा बेस्ट!

: बेहतर जिंदगी के लिए इन 10 चीजों में इन्वेस्ट करना रहेगा बेस्ट!

संस्कृत भारत के ज्ञान, चिंतन और रचनात्मकता की वाहकः पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने विश्व संस्कृत दिवस पर दी शुभकामनाएं

: संस्कृत भारत के ज्ञान, चिंतन और रचनात्मकता की वाहकः पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने विश्व संस्कृत दिवस पर दी शुभकामनाएं

पहली बार मां बनी हैं तो ये 5 चीजें ना करें, घर के काम हो जाएंगे कम

: पहली बार मां बनी हैं तो ये 5 चीजें ना करें, घर के काम हो जाएंगे कम

बच्चों का स्क्रीन टाइम बढ़ने की वजह सिर्फ बच्चे नहीं, नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

: बच्चों का स्क्रीन टाइम बढ़ने की वजह सिर्फ बच्चे नहीं, नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण

: इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण

‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’: अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

: ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’: अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

हेयर स्टाइलिंग के शौक में बालों को न करें खराब, इन टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल पड़ सकता है भारी

: हेयर स्टाइलिंग के शौक में बालों को न करें खराब, इन टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल पड़ सकता है भारी

एआई बना हाथियों का रक्षक, कोयंबटूर रेलवे ट्रैक पर ढाई साल से एक भी मौत नहीं

: एआई बना हाथियों का रक्षक, कोयंबटूर रेलवे ट्रैक पर ढाई साल से एक भी मौत नहीं

पोछे के पानी में मिलाएं ये 5 चीजें, फर्श पर आएगी कांच जैसी चमक

: पोछे के पानी में मिलाएं ये 5 चीजें, फर्श पर आएगी कांच जैसी चमक

X