Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

खेल

केंद्रीय खेल मंत्री ने वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 के पदक विजेताओं को किया सम्मानित

Updated on Tuesday, August 04, 2026 13:44 PM IST

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इनमें महिला सिंगल्स का गोल्ड मेडल जीतने वाली अनाहत सिंह और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय जूनियर पुरुष टीम—आर्यवीर दीवान, युशा नफीस और गुरवीर सिंह—शामिल रहे।

अनाहत सिंह बनीं महिला सिंगल्स गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय
गौरतलब हो, 18 वर्षीय अनाहत पिछले सप्ताह कनाडा में आयोजित वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप का महिला सिंगल्स टाइटल जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। यह इस प्रतियोगिता में उनकी पांचवीं भागीदारी थी और विश्व चैंपियनशिप में उनका दूसरा मेडल था। उन्होंने पिछले साल काहिरा में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था।

फाइनल में मिस्र की खिलाड़ी को दी शिकस्त
अनाहत ने पिछले शनिवार को गर्ल्स सिंगल्स फाइनल में मिस्र की रुकैया सलेम को 3-0 से हराकर यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री मांडविया ने युवाओं को प्रोत्साहित किया कि वे अपनी हालिया सफलता को एक लंबी यात्रा की शुरुआत मानें, क्योंकि आगे एशियन गेम्स 2026 और ओलंपिक गेम्स 2028 जैसे बड़े पड़ाव आने वाले हैं।

अनाहत की उपलब्धि को बताया प्रेरणादायक
अनाहत को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि उनकी जीत लाखों युवा भारतीयों को स्क्वैश खेलने के लिए प्रेरित करेगी। अनौपचारिक माहौल में अनाहत ने केंद्रीय मंत्री को ऑटोग्राफ वाला स्क्वैश रैकेट और स्क्वैश बॉल भी भेंट की। युवा खिलाड़ियों ने सेल्फी लीं और अनौपचारिक बातचीत भी की। बता दें, स्क्वैश की दुनिया में भारत की हालिया उपलब्धियां इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यह खेल लॉस एंजिल्स में होने वाले 2028 ओलंपिक में पहली बार शामिल होने जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

X