Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

खेल

आकिब नबी को उनकी मेहनत का फल मिला, वह सच में हैं हकदार : सुनील कुमार

Updated on Monday, August 03, 2026 15:58 PM IST

श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से जसप्रीत बुमराह के बाहर होने के बाद आकिब नबी को पहली बार भारतीय टीम से बुलावा आया है। 15 अगस्त से शुरू हो रही सीरीज में आकिब के पास अपनी काबिलियत को इंटरनेशनल स्टेज पर साबित करने का सुनहरा मौका होगा।

आकिब ने रणजी ट्रॉफी के पिछले दो सीजन में 104 विकेट निकाले हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी की इस सीजन में 60 विकेट लेते हुए जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण आकिब को टीम इंडिया में शामिल करने की मांग काफी समय से उठक रही थी। आकिब परवेज रसूल और उमरान मलिक के भारत के लिए व्हाइट-बॉल मैच खेलने के बाद, वे जम्मू-कश्मीर से नेशनल टीम में शामिल होने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। टेस्ट टीम में नबी के चुने जाने की खबर से जम्मू-कश्मीर में खुशी का माहौल है।

नबी जम्मू-कश्मीर की ओर से भारत की टेस्ट टीम में चुने जाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। परवेज रसूल और उमरान मलिक के भारत के लिए व्हाइट-बॉल मैच खेलने के बाद, वे इस राज्य से नेशनल टीम में शामिल होने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। टेस्ट टीम में नबी के चुने जाने की खबर से जम्मू-कश्मीर में खुशी का माहौल है।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और घरेलू क्रिकेट में नबी के साथ नई गेंद से गेंदबाजी करने वाले सुनील कुमार अपने साथी के भारतीय टीम में चुने जाने की खबर व्हाट्सएप ग्रुप पर सुनकर बहुत खुश हुए। उन्होंने 'आईएएनएस' के साथ खास बातचीत करते हुए कहा, "मैं उनके लिए बहुत खुश हूं क्योंकि वे बहुत ही सादगी पसंद इंसान हैं। वे बहुत मेहनती हैं।"

सुनील ने आगे कहा, "आज उनकी मेहनत का फल उन्हें मिला है, जिसके वे सच में हकदार हैं। जब वे श्रीलंका में इंडिया 'ए' टीम के साथ थे, तब मेरी उनसे बात हुई थी। वह एक आम बातचीत थी और अभी तो बस बधाई वगैरह ही दी है।" सुनील, नबी के टेस्ट टीम में चुने जाने को जम्मू-कश्मीर में बड़े हो रहे और देश के लिए खेलने का सपना देखने वाले क्रिकेटरों के लिए एक अहम मोड़ मानते हैं।

"यह पहली बार है जब राज्य का कोई खिलाड़ी टेस्ट टीम में पहुंचा है। हमारी टीम जिस तरह से खेल रही थी, खासकर पिछले 2 वर्षों में, हम अक्सर बात करते थे कि नेशनल टेस्ट टीम में जगह बनाने की बाधा को कौन तोड़ेगा और इस मामले में जिस व्यक्ति का नाम सबसे पहले आता था, वह आकिब नबी का था। अब हम सब देख सकते हैं कि उन्होंने यह हासिल कर लिया है। इससे यहां हर किसी का हौसला बढ़ेगा क्योंकि अब वह दरवाजा खुल गया है जो लंबे समय से बंद था। जम्मू-कश्मीर से और भी खिलाड़ी और टैलेंट सामने आ सकते हैं और वे अपना अंतिम लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।"

हालांकि, सबसे ऊंचे स्तर पर जाने पर बहुत ज्यादा जांच-परख होती है, लेकिन सुनील को भरोसा है कि जब भी नबी को श्रीलंका में टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिलेगा, तो उनका स्वभाव ही उनकी सबसे बड़ी ताकत साबित होगा। "आकिब नबी अच्छा करेंगे। इसमें कोई शक नहीं है क्योंकि वह मानसिक रूप से बहुत मजबूत हैं। उन्हें पता है कि हालात कैसे भी हों या स्थिति कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। वह जानते हैं कि बल्लेबाजों को आउट करने के लिए उन्हें सही जगह पर अच्छी गेंदबाजी करनी होगी। मेरा मतलब है कि उनमें हिम्मत और काबिलियत है, साथ ही उन्हें यह भी पता है कि वह टेस्ट लेवल पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। मानसिक रूप से वह बहुत मजबूत हैं।"

बीसीसीआई क्वालिफाइड कोच हैं और 2025/26 सीजन में विजय मर्चेंट ट्रॉफी प्लेट ग्रुप जीतने वाली अंडर-16 टीम के हेड कोच रहे मुजफ्फर मट्टू का मानना है कि आकिब नबी का एक लोकल क्लब क्रिकेटर से भारतीय टेस्ट टीम तक का सफर बरसों की कड़ी मेहनत का सबसे बड़ा इनाम है।

उन्होंने कहा, "यह हम सभी के लिए और पूरे जम्मू-कश्मीर के लिए बहुत अच्छा पल है। हम बहुत खुश हैं कि आकिब को टीम इंडिया में बुलाया गया है और हमें उम्मीद है कि वह वैसा ही प्रदर्शन करेंगे जैसा उन्होंने रणजी ट्रॉफी में किया है। टीम में चुने जाने के लिए कभी देर नहीं होती और हमें उम्मीद है कि वह श्रीलंका में भी वैसा ही फॉर्म जारी रखेंगे। सिलेक्टर्स को लगा कि यह उनके लिए सही समय है। इसी वजह से हम सभी उत्साहित हैं, बहुत खुश हैं और उम्मीद करते हैं कि आकिब के साथ सब कुछ अच्छा होगा।"

मुजफ्फर मट्टू ने आकिब के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा, "यह 2010 की बात है जब मैंने उन्हें चुना था, उस समय वह अपने घर के आंगन में खेलते थे। वह मेरे क्लब के लिए खेलते थे। फिर अंडर-19 और अंडर-23 के दिनों में मैं उन्हें कोचिंग भी देता था। हम उनके घर के आंगन में गए, उन्हें देखा और वहीं से चुनकर अपने क्लब में ले आए। वहां से उन्हें मौका मिला और जरूरी अनुभव भी। उन्होंने क्लब क्रिकेट खेला और बाद में राज्य का प्रतिनिधित्व किया। उनमें शुरू से ही वह हुनर था। कल ही मेरी उनसे बात हुई।"

मट्टू ने आगे कहा,"मैंने कहा, 'उम्मीद है कि तुम्हें टीम इंडिया से बुलावा आएगा,' और अब उन्हें बुलावा मिल भी गया है। विजय मर्चेंट ट्रॉफी जीतने के बाद, हमने रणजी ट्रॉफी जीती और अब आकिब का चयन भारतीय टेस्ट टीम में हुआ है। जम्मू-कश्मीर में क्रिकेट का दौर अच्छा चल रहा है।"

टीम इंडिया से जुड़ने से पहले सुनील कुमार ने आकिब नबी को सलाह देते हुए कहा कि आकिब उस प्रक्रिया पर भरोसा रखें जिसने उन्हें टेस्ट टीम तक पहुंचाया है। उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, "मैं उनसे यही कहूंगा कि वह वही करते रहें जो वह अब तक करते आए हैं। यह आसान है, उन्हें बस वही करना है जो वह करते रहे हैं। कुछ नया करने की जरूरत नहीं है, और हमें पता है कि वह ऐसा ही करेंगे।"

 

Have something to say? Post your comment
राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

X