Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

हरियाणा

हरियाणा ने फिर कायम रखा देश में पहला स्थान, वित्त वर्ष 2026-27 के पहले 4 महीनों में SGST संग्रह वृद्धि में रहा अव्वल

Updated on Sunday, August 02, 2026 19:57 PM IST

चंडीगढ़ : आयुक्त एवं सचिव आबकारी एवं कराधान विभाग आशिमा बराड़ के मार्ग दर्शन व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा ने वित्तीय प्रबंधन और राजस्व संग्रहण के क्षेत्र में एक बार फिर देशभर में अपनी अग्रणी पहचान कायम रखी है। पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) संग्रह वृद्धि में सभी राज्यों में पहला स्थान हासिल करने के बाद अब वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में भी हरियाणा ने अपनी यह बढ़त बरकरार रखी है।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा ने पोस्ट-सेटलमेंट एसजीएसटी संग्रह वृद्धि में देश के सभी राज्यों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि राज्य की मजबूत वित्तीय स्थिति, प्रभावी कर प्रशासन और राजस्व संग्रहण को सुदृढ़ बनाने के लिए अपनाई गई नीतियों का परिणाम मानी जा रही है।

जुलाई 2026 में 28 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि
सीबीआईसी की रिपोर्ट के अनुसार जुलाई 2026 में हरियाणा का पोस्ट-सेटलमेंट एसजीएसटी संग्रह 2,513.5 करोड़ रुपये रहा, जबकि जुलाई 2025 में यह 2,402.7 करोड़ रुपये था। इस प्रकार राज्य ने वर्ष-दर-वर्ष 28 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की।
यह वृद्धि राष्ट्रीय औसत 13 प्रतिशत से दोगुने से भी अधिक है, जो यह दर्शाती है कि हरियाणा का कर संग्रह तंत्र अन्य राज्यों की तुलना में कहीं अधिक प्रभावी और सुदृढ़ रहा है।

पहले चार महीनों में 31 प्रतिशत की सर्वाधिक वृद्धि
वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल से जुलाई) के दौरान हरियाणा का पोस्ट-सेटलमेंट एसजीएसटी संग्रह 19,680 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 15,055 करोड़ रुपये था।
इस प्रकार राज्य ने 31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो पूरे देश में सबसे अधिक रही। वहीं इसी अवधि में राष्ट्रीय औसत वृद्धि केवल 17 प्रतिशत रही। इससे स्पष्ट है कि हरियाणा ने न केवल राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ा, बल्कि सभी राज्यों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया।

कुल जीएसटी राजस्व वृद्धि में भी देश में नंबर-1
केवल एसजीएसटी ही नहीं, बल्कि कुल जीएसटी राजस्व संग्रह के मामले में भी हरियाणा ने जुलाई 2026 में देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया। राज्य ने कुल जीएसटी राजस्व में 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जबकि राष्ट्रीय औसत वृद्धि 10 प्रतिशत रही।
यह उपलब्धि बताती है कि राज्य की आर्थिक गतिविधियों में निरंतर विस्तार हो रहा है और उद्योग, व्यापार तथा सेवा क्षेत्र में सकारात्मक वृद्धि का प्रभाव कर संग्रह पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

मजबूत वित्तीय प्रबंधन का परिणाम
विशेषज्ञों का मानना है कि हरियाणा सरकार द्वारा कर प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाने, डिजिटल निगरानी प्रणाली को मजबूत करने, कर चोरी पर प्रभावी नियंत्रण तथा राजस्व संग्रहण की नियमित समीक्षा जैसी पहलें इस सफलता के प्रमुख कारण हैं।
सरकार ने करदाताओं के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाने के साथ-साथ अनुपालन को भी बढ़ावा दिया है, जिससे स्वैच्छिक कर भुगतान में वृद्धि हुई है। इसके परिणामस्वरूप राज्य के राजस्व में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

विकास योजनाओं को मिलेगा और बल
एसजीएसटी और कुल जीएसटी राजस्व में लगातार हो रही वृद्धि से राज्य सरकार की वित्तीय क्षमता मजबूत होगी। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई, शहरी विकास, ग्रामीण आधारभूत ढांचे और सामाजिक कल्याण योजनाओं पर अधिक निवेश संभव होगा।
राजस्व संग्रह में यह निरंतर सुधार हरियाणा की आर्थिक मजबूती का संकेत माना जा रहा है और आने वाले महीनों में भी इसी गति के बने रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

हरियाणा की उपलब्धि एक मिसाल
लगातार दूसरे वर्ष एसजीएसटी संग्रह वृद्धि में देश में अग्रणी बने रहना हरियाणा के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह न केवल राज्य की मजबूत अर्थव्यवस्था को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि प्रभावी वित्तीय प्रबंधन, पारदर्शी कर व्यवस्था और बेहतर प्रशासनिक रणनीति के माध्यम से राजस्व संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की जा सकती है।

 

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

: मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़

: कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़

जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

: जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी

: दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी

जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज

: जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज

मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी

: मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी

5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज

: 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज

हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ

: हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ

हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

: हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

X