Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

हरियाणा

हरियाणा अब देश का स्पोर्टस पावर हाउस बनाः नायब सैनी

Updated on Thursday, July 30, 2026 19:10 PM IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा देश में स्पोर्टस का पावरहाउस बन गया है। हमारे प्रदेश की आबादी केवल देश की कुल आबादी की 2 प्रतिशत है लेकिन जब भी ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियाई खेल या राष्ट्रमंडल खेलों की बात होती है तो हरियाणा के सबसे अधिक खिलाड़ी मेडल जीतकर देश और प्रदेश का नाम ऊंचा करते हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुवार को नई दिल्ली के भारतमंडपम में आयोजित स्पोर्टस फिटनेस और इन्फ्रास्ट्रक्चर एक्सपो में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह आयोजन केवल एक प्रदर्शनी नहीं बल्कि संकल्पों और सपनों का मेला है, जहां युवा शक्ति का सामर्थ्य साकार होता दिख रहा है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में खेलों को एक नई दिशा और एक नई पहचान दी है। फिट इंडिया, खेलो इंडिया आज के खेल केवल प्रतियोगिता का नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक अभियान बन चुका है। फिटनेस केवल व्यक्तिगत आदत नहीं बल्कि आज विकसित भारत की आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि इस कार्यक्रम में हरियाणा के पदकों की कहानी नहीं दिखेगी बल्कि हरियाणा का खेल मॉडल भी आप लोगों को दिखाई देगा।


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में खेलों की संस्कृति दिखाई देती है और उनका विजन भी दिखाई देता है, जिसने इस छोटी सी धरती को भारत की सबसे बड़ी खेल शक्ति बना दिया है। देश की आबादी में हरियाणा की हिस्सेदारी 2% है लेकिन जब पदकों की हिसाब होता है तो हरियाणा सबसे आगे खड़ा दिखाई देता है। खिलाड़ियों में यह जज्बा हमारी मिट्टी से आता है। यहां बच्चा गोद में खेलना नहीं बल्कि खेल के मैदान में लड़ना सीखता है। संघर्ष उसकी घुट्टी होती है, जो उसे गांव की गलियों से विश्व के मंच तक ले जाने का काम करती है।


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ओलंपिक, एशियाई व राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को ₹6 करोड़ तक नकद पुरस्कार दे रही है। पिछले 12 वर्षों में 17,182 खिलाड़ियों को ₹730 करोड़ सीधे उनके खातों में हस्तांतरित किए गए हैं। 8 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को ₹1,500 मासिक और 15 से 19 वर्ष तक के खिलाड़ियों को को ₹2,000 मासिक छात्रवृत्ति देने का प्रावधान किया गया है।
हरियाणा सरकार ने 260 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को ग्रुप ए, बी व सी श्रेणी में सीधी सरकारी नौकरी दी है। खेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बीते 12 वर्षों में लगभग ₹1,100 करोड़ व्यय किए हैं। प्रदेशभर में करीब 2,000 खेल नर्सरियां और 25 खेल अकादमियां संचालित, जहां प्रतिदिन ₹500 प्रति खिलाड़ी डाईट भत्ता दिया जा रहा है। पंचकूला में ₹10 करोड़ की लागत से उत्तर भारत के पहले अत्याधुनिक वैज्ञानिक प्रशिक्षण एवं पुनर्वास केंद्र की स्थापना की गई है।


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वह स्वयं हर महीने युवाओं के साथ मैराथन में दौड़ते हैं। हाल ही में यमुनानगर में आयोजित मैराथन में करीब एक लाख युवाओं ने उनके साथ भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में युवाओं को नशे से बचाने की दिशा में सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है और युवाओं में नशा फैलाने के प्रयास करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब देश का युवा स्वस्थ होगा, फिट होगा और आत्मविश्वास से भरा होगा। उन्होंने कहा कि जींद रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को आगामी राष्ट्रमंडल खेलों और ओलंपिक खेलों के लिए नई पीढ़ि को तैयार करने का लक्ष्य दिया है। यह हरियाणा के सामर्थ्य और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अटूट विश्वास की अभिव्यक्ति है।


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि "हार से मत घबराना और जीत से मत इतराना। हर दिन खुद को कल से बेहतर बनाना। मेडल तो मेहनत का एक छोटा सा सम्मान है, असली खिलाड़ी वही है जिसका लक्ष्य हिंदुस्तान है।" इस मौके पर दिल्ली के गृह, शिक्षा और खेल मंत्री आशीष शूद, बिहार की खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह, हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम, सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग व अन्य वरिष्ठ अतिथिगण मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

: मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़

: कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़

जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

: जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी

: दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी

जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज

: जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज

मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी

: मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी

5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज

: 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज

हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ

: हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ

हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

: हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

X