Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

व्यापार

अमेरिकी फेड के फैसले का असर, भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला

Updated on Thursday, July 30, 2026 12:25 PM IST

मुंबई : भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को गिरावट के साथ हुई। सुबह 9:15 पर सेंसेक्स 151 अंक या 0.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,502 और निफ्टी 37 अंक या 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,213 पर खुला।

शुरुआती कारोबार में दबाव रियल्टी शेयरों में देखने को मिला। निफ्टी रियल्टी आधा प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। इसके अलावा, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी मीडिया, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी इन्फ्रा और निफ्टी सर्विसेज भी लाल निशान में थे।

इसके अलावा, निफ्टी आईटी, निफ्टी फार्मा, निफ्टी ऑटो, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग और निफ्टी ऑयल एंड गैस हरे निशान में थे।

सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टीसीएस, सन फार्मा, एमएंडएम, पावर ग्रिड, एचयूएल, आईटीसी, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी और एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर्स थे। एशियन पेंट्स, इटरनल, इंडिगो, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, एलएंडटी और टाइटन लूजर्स थे।

जानकारों ने कहा कि कल फेड का ब्याज दरें न बढ़ाने का फैसला उम्मीद के मुताबिक ही था, लेकिन इक्विटी मार्केट के लिए यह नेगेटिव रहा क्योंकि यह फैसला 9-3 के बंटवारे के साथ लिया गया था, जिसमें तीन सदस्यों ने महंगाई को कंट्रोल करने के लिए ब्याज दरें बढ़ाने के पक्ष में वोट दिया था। इस बंटे हुए फैसले से संकेत मिलता है कि जल्द ही ब्याज दरें बढ़ाई जा सकती हैं। नतीजतन, बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी हुई, जिसका असर इक्विटी मार्केट पर पड़ा और एसएंडपी 500 में 2 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय बाजार की स्थिति 'ब्रेकआउट' ट्रेंड की ओर इशारा कर रही है। लेकिन कई रुकावटों की वजह से इस संभावित ब्रेकआउट में बाधा आ रही है। अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमत का फिर से 90 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचना एक बड़ी रुकावट है।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो और जकार्ता हरे निशान में थे, जबकि शंघाई, हांगकांग,बैंकॉक और सोल लाल निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार के सत्र में लाल निशान में बंद हुआ, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 2.19 प्रतिशत की कमजोरी के साथ और नैस्डैक 1.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

 

Have something to say? Post your comment
मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

: मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

: भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

: दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

: स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

: लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

: एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

: टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

: एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

X