Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

व्यापार

भारत का फार्मास्युटिकल उद्योग दुनिया के सबसे बड़े उद्योगों में से एक, इनोवेशन आधारित फार्मा क्षेत्र के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : केंद्रीय मंत्री

Updated on Tuesday, July 28, 2026 13:46 PM IST

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी और इनोवेशन आधारित दवा उद्योग के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। साथ ही सरकार का लक्ष्य सभी के लिए किफायती स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना भी है।

केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि उन्होंने इंडियन फार्मास्युटिकल अलायंस (आईपीए) के प्रतिनिधिमंडल के साथ सार्थक बैठक की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व इसके अध्यक्ष डॉ. शारविल पटेल ने किया। बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और उद्योग प्रतिनिधियों ने अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी), क्लीनिकल रिसर्च और उन्नत उपचार में अधिक निवेश आकर्षित कर भारत के फार्मा इनोवेशन इकोसिस्टम को और मजबूत बनाने के अवसरों पर चर्चा की।

चर्चा में सरकार और फार्मा उद्योग के बीच सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया गया, ताकि इनोवेशन को गति मिले और भारतीय फार्मा क्षेत्र की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता और मजबूत हो सके। केंद्रीय मंत्री ने दोहराया कि मोदी सरकार फार्मास्युटिकल उद्योग के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां इनोवेशन को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों को किफायती स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी।

भारत का फार्मास्युटिकल उद्योग दुनिया के सबसे बड़े उद्योगों में से एक है और वैश्विक बाजारों में सस्ती जेनेरिक दवाओं की आपूर्ति में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार घरेलू विनिर्माण, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए इस क्षेत्र में कई पहल कर रही है।

इसके अतिरिक्त, एक रिपोर्ट के अनुसार, 2026 की दूसरी तिमाही में भारत के फार्मा और हेल्थकेयर क्षेत्र में 13.9 अरब डॉलर मूल्य के 65 सौदे दर्ज किए गए। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय फार्मा कंपनी द्वारा किए गए 11.8 अरब डॉलर के सबसे बड़े विदेशी अधिग्रहण को अलग रखने पर भी कुल सौदों का मूल्य पिछली तिमाही की तुलना में 12 प्रतिशत बढ़ा।

विलय एवं अधिग्रहण (एमएंडए) गतिविधियों में भी मजबूती देखने को मिली। इस दौरान 13.2 अरब डॉलर मूल्य के 35 एमएंडए सौदे हुए। लेनदेन की संख्या तिमाही-दर-तिमाही 17 प्रतिशत बढ़ी और कुल सौदों का मूल्य अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा, विदेशों में किए गए अधिग्रहण का कुल एमएंडए मूल्य में 96 प्रतिशत योगदान रहा।

 

Have something to say? Post your comment
मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

: मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

: भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

: दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

: स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

: लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

: एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

: टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

: एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

X