Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को 40 बॉल शेष रहते रौंदा, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाया ये रिकॉर्ड

Updated on Friday, July 24, 2026 11:29 AM IST

हरारे, 23 जुलाई (आईएएनएस)। वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मैच 7 विकेट से अपने नाम किया। गुरुवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 120 से ज्यादा रन का पीछा करते हुए गेंदों के अंतर से भारत की चौथी सबसे बड़ी जीत है।


भारत ने साल 2026 में न्यूजीलैंड के विरुद्ध 154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 60 गेंदें शेष रहते मैच जीता था। वहीं, बांग्लादेश के खिलाफ साल 2024 में 128 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 49 गेंदें रहते मैच अपने नाम किया। साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने 133 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 43 रन से मुकाबला अपने नाम किया था।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 125 रन बनाए। पहली गेंद पर ही मेजबान टीम ने ब्रायन बेनेट (0) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद बेन करन ने डियन मायर्स के साथ दूसरे विकेट के लिए टीम के खाते में 19 रन जुटाए, लेकिन महज 32 रन तक जिम्बाब्वे ने अपने 4 विकेट खो दिए।

यहां से रेयान बर्ल ने वेस्ली मधेवेरे (39) के साथ पांचवें विकेट के लिए 32 रन जुटाकर टीम को 64 के स्कोर तक पहुंचाया, जिसके बाद मधेवेरे ने तादिवानाशे मारुमानी के साथ छठे विकेट के लिए 37 गेंदों में 57 रन जोड़कर टीम को किसी तरह शतक के पार पहुंचाया।

बर्ल 35 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मारुमानी ने 20 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 27 रन की नाबाद पारी खेली। भारत की तरफ से मयंक यादव और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि शिवम दुबे और रवि बिश्नोई को 1-1 विकेट हाथ लगा।

इसके जवाब में टीम इंडिया ने महज 13.2 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 23 रन जुटाए। इस दौरान अभिषेक टीम के खाते में सिर्फ 1 रन का योगदान दे सके।

इसके बाद वैभव ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 21 गेंदों में 45 रन जोड़कर टीम को मजबूती दी। वैभव ने 19 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 50 रन की पारी खेली। 15 साल और 118 दिन की उम्र में वैभव टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने वाले दुनिया के सबसे युवा पुरुष खिलाड़ी बने।

कप्तान श्रेयस अय्यर (नाबाद 28) चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, जिन्होंने ईशान किशन (35) के साथ तीसरे विकेट के लिए 31 गेंदों में 46 रन जुटाए, जिसके बाद तिलक वर्मा (नाबाद 6) के साथ चौथे विकेट के लिए 12 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। मेजबान टीम के खेमे से ब्लेसिंग मुजरबानी ने 26 रन देकर 2 विकेट निकाले, जबकि रिचर्ड नगारवा ने 1 विकेट हासिल किया।

आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से टी20 सीरीज गंवाने के बाद कप्तान अय्यर ने इंग्लैंड के विरुद्ध पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज 0-4 से गंवाई थी। अपने आठवें मैच में आखिरकार अय्यर को कप्तान के तौर पर पहली जीत मिली है। सीरीज के शेष मुकाबले 25 और 26 जुलाई को इसी मैदान पर खेले जाने हैं।

 

Have something to say? Post your comment
राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

X