Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

हरियाणा

जंतर-मंतर पर पक्का धरना देकर लड़ी जाएगी युवाओं के हकों की लड़ाई : दिग्विजय चौटाला

Updated on Thursday, July 23, 2026 19:47 PM IST

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और बढ़ते अत्याचार के विरोध में जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने बड़ा कदम उठाया है। युवाओं को न्याय दिलाने के लिए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे दिग्विजय चौटाला ने अब देश की राजधानी में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बुलावे पर दिल्ली की ओर कूच कर दिया है। दिग्विजय ने कहा कि युवा विरोधी भाजपा सरकार को नींद से जगाने के लिए दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर ही पक्का धरना दिया जाएगा और संगठित होकर युवाओं के हकों की लड़ाई को मजबूती से लड़ा जाएगा। वीरवार शाम को दिग्विजय चौटाला युवाओं के विशाल काफिले के साथ सिरसा से दिल्ली की तरफ रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने समूचे हरियाणा के युवाओं से दिल्ली कूच का आह्वान किया। इससे पहले सिरसा स्थित टाउन पार्क में उनका धरना जारी रहा और दिनभर यूनिवर्सिटी और कॉलेज के छात्रों ने आकर धरने को न केवल समर्थन दिया बल्कि अपने विचार भी साझे किए। दिग्विजय चौटाला बुधवार रात को युवाओं के साथ धरना स्थल पर ही डटे रहे। दिल्ली कूच करते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हमने दिल्ली में छात्रों पर हुए अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया है।


उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी छात्रों से विचार-विमर्श के बाद हमने सिरसा में धरना दिया था और अब छात्रों के बुलावे पर ही दिल्ली कूच कर रहे है। दिग्विजय ने कहा कि पुलिस की ज्यादती लगातार जारी है और बुधवार रात को भी छात्रों के साथ धक्काशाही की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस के प्रति भारी आक्रोश है क्योंकि जो बर्बरता पुलिस ने छात्रों के साथ की है, वो पुलिस के रूप में रक्षक नहीं बल्कि भक्षक वाली है। दिग्विजय ने कहा कि जो जख्म छात्र-छात्राओं को दिए है, उन्हें हमेशा इतिहास में काला अध्याय के रूप में जाना जाएगा। जेजेपी युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केवल झूठे वादों से काम नहीं चलेगा और भाजपा के लोग पूर्व कांग्रेस सरकार के गुनाहों को दोहराकर अपना पल्ला नहीं झाड़ सकते। उन्होंने कहा कि आज युवा वर्ग शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर सरकार से जवाब मांग रहा है और सरकार जवाबदेही की बजाय उल्टा छात्रों पर ही अत्याचार करने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को अपना अहंकारी रवैया छोड़ना पड़ेगा और निश्चित तौर पर सरकार को युवाओं के संघर्ष के आगे झुकना ही पड़ेगा।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

: मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़

: कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़

जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

: जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी

: दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी

जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज

: जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज

मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी

: मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी

5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज

: 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज

हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ

: हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ

हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

: हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

X