Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

दुनिया

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने की प्राकृतिक संसाधनों की मूल्य श्रृंखला में न्याय की मांग

Updated on Thursday, July 23, 2026 15:26 PM IST

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने प्राकृतिक संसाधनों की मूल्य श्रृंखला में न्याय की मांग की है। गुटेरेस ने अपने एक बयान में कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि खनिजों का विकास संसाधन-संपन्न देशों और स्थानीय समुदायों के लिए न्यायसंगत व टिकाऊ परिणाम लेकर आए।


गुटेरेस ने कहा- पुरानी व्यवस्था को समाप्त किया जाए
एंटोनियो गुटेरेस ने कहा, “अब समय आ गया है कि उस पुरानी व्यवस्था को समाप्त किया जाए, जिसमें संसाधनों का दोहन एक जगह होता है, उनका आर्थिक लाभ कहीं और पहुंच जाता है, जबकि गरीब समुदायों को पर्यावरण और सामाजिक-आर्थिक नुकसान से जूझने के लिए छोड़ दिया जाता है।”


देशों और समुदायों को अपने ही क्षेत्र में मौजूद संसाधनों से लाभ मिलना चाहिए
प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन पर सुरक्षा परिषद की खुली बहस के दौरान गुटेरेस ने कहा कि किसी देश की अपने प्राकृतिक संसाधनों पर मान्यता प्राप्त संप्रभुता और व्यवहार में उनके वास्तविक संप्रभु अधिकारों के बीच के अंतर को खत्म किया जाए। उन्होंने कहा कि अफ्रीका में यह संप्रभुता की कमी सबसे अधिक है। उन्होंने कहा, “देशों और समुदायों को अपने ही क्षेत्र में मौजूद संसाधनों से लाभ मिलना चाहिए।”


पूरी मूल्य श्रृंखला पर ध्यान देना जरूरी
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने खनिज आपूर्ति श्रृंखलाओं में गैर-कानूनी गतिविधियों को रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने के महत्व पर बात की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का अक्सर एक देश में खनन किया जाता है, दूसरे देश के रास्ते उनका परिवहन होता है, किसी तीसरे देश में उनका प्रसंस्करण (प्रोसेस) किया जाता है और आखिर में उन्हें वैश्विक बाजारों में बेचा जाता है। इसलिए प्रभावी कार्रवाई सिर्फ खनन स्थल तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पूरी मूल्य श्रृंखला पर ध्यान देना जरूरी है।


अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय संगठनों, वित्तीय संस्थानों और उद्योग सभी की अहम भूमिका
गुटेरेस ने कहा कि नियामक और प्रवर्तन संबंधी कमियों को दूर करने के लिए उत्पादक, ट्रांजिट और उपभोक्ता देशों के बीच सहयोग बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा, “अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय संगठनों, वित्तीय संस्थानों और उद्योग सभी की अहम भूमिका है। वे सब मिलकर गैर-कानूनी तरीके से हासिल किए गए संसाधनों को वैध बाजारों में आने से रोकने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए मजबूत कानूनी ढांचे और बेहतर ट्रेसिबिलिटी, उचित जांच और सूचना शेयर करने की जरूरत है।”


सशस्त्र समूहों और आपराधिक नेटवर्कों को प्राकृतिक संसाधनों से होने वाली आय से वंचित करना जरूरी
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि चुनौती यह है कि प्राकृतिक संसाधनों को निकालने, प्रोसेस करने, बाजार तक लाने और इस्तेमाल करने के तरीके को बदला जाए, ताकि उत्पादक देशों और प्रभावित समुदायों को अधिक से अधिक मूल्य मिल सके। गुटेरेस ने यह भी कहा कि सशस्त्र समूहों और आपराधिक नेटवर्कों को प्राकृतिक संसाधनों से होने वाली आय से वंचित करना जरूरी है, क्योंकि यही आय लंबे समय तक चलने वाले संघर्षों को बढ़ावा देती है।


उन्होंने कहा, “अगर हम कार्रवाई करने में नाकाम रहते हैं, तो प्राकृतिक संसाधनों का गैर-कानूनी शोषण असमानता, अस्थिरता और हिंसा को बढ़ावा देता रहेगा। इसके बजाय, उनका प्रबंधन इस तरह से किया जाना चाहिए जिससे समावेशी और टिकाऊ विकास के लिए फंड मिल सके, संस्थाएं मजबूत हों और सभी के लिए शांति व समृद्धि को बढ़ावा मिले।”

Have something to say? Post your comment
ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

: ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

: इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

: बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

: भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

: ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

: चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

: इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

X