Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

खेल

भारत बनाम जिम्बाब्वे: टी20 सीरीज में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी निगाहें

Updated on Thursday, July 23, 2026 13:32 PM IST

भारत और जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज गुरुवार से होने जा रहा है। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान इस सीरीज में पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। आइए आपको उन 5 भारतीय खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो इस सीरीज में दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं।

वैभव सूर्यवंशी: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे, हालांकि इस सीरीज में उनसे दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वैभव के पास जिम्बाब्वे की कंडिशंस में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हर किसी को प्रभावित करने का सुनहरा मौका होगा। लगातार तीन मुकाबलों में फ्लॉप होने के बावजूद हर किसी की निगाहें वैभव के प्रदर्शन पर होंगी।

अभिषेक शर्मा: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा जिम्बाब्वे के गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान अभिषेक का प्रदर्शन आखिरी तीन मुकाबलों में कुछ खास नहीं रहा था। ऐसे में वह जिम्बाब्वे के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। अभिषेक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले 6 टी20 मैचों में अब तक कुल 179 रन बनाए हैं।

श्रेयस अय्यर: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद श्रेयस अय्यर अपनी बेहतरीन फॉर्म को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में भी जारी रखना चाहेंगे। अय्यर पारी को बुनने के साथ-साथ बड़े शॉट्स लगाने की भी काबिलियत रखते हैं, और वह भारत के लिए इस सीरीज में ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं।

प्रिंस यादव: इंग्लैंड के खिलाफ भले ही टीम इंडिया को टी20 और वनडे सीरीज गंवानी पड़ी, लेकिन प्रिंस यादव ने अपनी रफ्तार और शानदार यॉर्कर से खासा प्रभावित किया था, हालांकि वह सीरीज में ज्यादा विकेट नहीं चटका सके थे, जिसकी भरपाई वह जिम्बाब्वे के खिलाफ करना चाहेंगे। शुरुआती ओवरों के साथ प्रिंस अंतिम ओवरों में भी अपनी स्पीड और सटीक लेंथ के कारण हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहे हैं।

मयंक यादव: अनुभवी तेज गेंदबाजों की गैरमौजूदगी में जिम्बाब्वे के खिलाफ मयंक यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। मयंक अपनी रफ्तार की वजह से आईपीएल में खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं, लेकिन वह काफी लंबे समय से इंजरी से जूझते रहे हैं, हालांकि जिम्बाब्वे के खिलाफ मयंक के पास छाप छोड़ने का सुनहरा मौका होगा। यही वजह है कि उनके प्रदर्शन पर हर किसी की निगाहें भी होंगी।

 

Have something to say? Post your comment
राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

X