Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

खेल

चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स: राउंड 6 में प्रणेश ने गुकेश को चौंकाया, सरीन ने एरिगैसी को मात दी

Updated on Wednesday, July 22, 2026 11:19 AM IST

चेन्नई : चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2026 के चौथे संस्करण के पेनल्टीमेट राउंड में मंगलवार को भारतीय ग्रैंडमास्टर (जीएम) एम. प्रणेश ने वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश को लगातार दूसरी हार का स्वाद चखाया, जबकि जीएम निहाल सरीन ने हमवतन अर्जुन एरिगैसी को शिकस्त दी।

चेन्नई के वेस्टिन चेन्नई वेलाचेरी होटल में भारत के सबसे प्रतिष्ठित क्लासिकल शतरंज टूर्नामेंट में एरिगैसी की हार का मतलब है कि फ्रेंच जीएम अलीरेजा फिरोजा, जिन्होंने जीएम नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव के खिलाफ अपना राउंड 6 का गेम ड्रॉ खेला, 4 अंकों के साथ अकेले बढ़त बनाए हुए हैं। एरिगैसी और अब्दुसत्तारोव 3.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

चोला फाउंडेशन के प्रबंध ट्रस्टी नरेंद्र कुमार और महिला ग्रैंडमास्टर (डब्ल्यूजीएम) आरती रामास्वामी ने मुकाबले की औपचारिक पहली चाल चली। इसके बाद ऐसा लगा कि डी. गुकेश आखिरकार अपनी पहली जीत दर्ज कर लेंगे, लेकिन वर्ल्ड चैंपियन ने गणना में एक से अधिक बार गलतियां कीं। प्रणेश ने इसका पूरा फायदा उठाया और 39 चालों में मुकाबला जीतकर प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दर्ज की।

दूसरी ओर, एरिगैसी को फिरोजा के साथ संयुक्त बढ़त बनाए रखने के लिए निहाल सरीन के खिलाफ सिर्फ एक ड्रॉ की जरूरत थी, और उनके गेम के ज्यादातर समय ऐसा ही नतीजा होने की पूरी संभावना लग रही थी, लेकिन निहाल द्वारा शानदार रूक सैक्रिफाइस (हाथी की बलि) ने गेम को निर्णायक रूप से उनके पक्ष में कर दिया। आखिरकार, 60 चालों के बाद एरिगैसी ने हार मान ली।

इससे पहले सोमवार को, एरिगैसी ने वर्ल्ड चैंपियन गुकेश की गलतियों का फायदा उठाकर क्वांटबॉक्स चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2026 के चौथे संस्करण में राउंड 5 के बाद संयुक्त बढ़त हासिल की थी, जबकि जीएम नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव ने भी काले मोहरों के साथ जीत दर्ज करके खिताबी दौड़ में अपनी दावेदारी पेश की थी।

75,00,000 रुपए की इनामी राशि और महत्वपूर्ण फिडे सर्किट प्वाइंट वाले इस टूर्नामेंट में आठ ग्रैंडमास्टर राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे का सामना कर रहे हैं।

परिणाम (राउंड 6):

जीएम हंस नीमन (2.5) का जीएम दिमित्री आंद्रेकिन (3) के साथ मैच ड्रॉ रहा।

जीएम नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव (3.5) का जीएम अलीरेजा फिरोजा (4) के साथ मुकाबला ड्रॉ रहा।

जीएम अर्जुन एरिगैसी (3.5) को जीएम निहाल सरीन (3) से शिकस्त मिली।

जीएम एम प्रणेश (3) ने जीएम डी गुकेश (1.5) को मात दी।

पेयरिंग (राउंड 7):

जीएम डी गुकेश बनाम जीएम हंस नीमन।

जीएम निहाल सरीन बनाम जीएम एम प्रणेश।

जीएम अलीरेजा फिरोजा बनाम जीएम अर्जुन एरिगैसी।

जीएम दिमित्री आंद्रेकिन बनाम जीएम नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव।

 

Have something to say? Post your comment
राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

X