Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

हरियाणा

'हर बार नई डॉक्यूमेंट्री, किरदार वही केवल चेहरे बदलते हैं'... कांग्रेस के धरने पर अनिल विज का तीखा वार

Updated on Tuesday, July 21, 2026 19:22 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी द्वारा दिल्ली में कथित लाठीचार्ज के विरोध में दिए गए धरने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संसद के प्रत्येक सत्र से पहले विपक्ष इसी तरह का "राजनीतिक खेल" खेलता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल संसद की कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न करना और राजनीतिक माहौल बनाना होता है।

अनिल विज ने कहा कि हर बार संसद सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष कोई नया मुद्दा, नई कहानी या नई "डॉक्यूमेंट्री" लेकर सामने आ जाता है। किरदार वही रहते हैं, केवल चेहरे बदल जाते हैं। उनका कहना था कि यह विपक्ष की पुरानी रणनीति है, जिसके जरिए जनता का ध्यान भटकाने और संसद की कार्यवाही को प्रभावित करने का प्रयास किया जाता है।

विज ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां प्रत्येक नागरिक और राजनीतिक दल को शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने का पूरा अधिकार है। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि सैकड़ों लोगों को लेकर सीधे संसद या लोकसभा परिसर में प्रदर्शन करने की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी लोकतांत्रिक देश में संसद के भीतर इस प्रकार के प्रदर्शन की इजाजत नहीं होती। उन्होंने कहा कि जनता ने सांसदों को चुनकर संसद में अपनी बात रखने के लिए भेजा है। यदि किसी मुद्दे पर विरोध दर्ज कराना है तो उसे संसद के भीतर लोकतांत्रिक तरीके से उठाया जाना चाहिए। विज ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद के भीतर अपनी बात रखने के बजाय वे सड़कों पर राजनीति करना अधिक पसंद करते हैं, जबकि जनप्रतिनिधि होने के नाते उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी सदन में जनता की आवाज उठाना है।

महात्मा गांधी के आंदोलनों का उल्लेख करते हुए विज ने कहा कि कांग्रेस के नेता अक्सर अपने आंदोलनों की तुलना महात्मा गांधी से करते हैं, जबकि दोनों में कोई समानता नहीं है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने हमेशा अहिंसक आंदोलन किए और कभी भी पुलिस पर पथराव या हिंसा का रास्ता नहीं अपनाया। इसलिए वर्तमान विरोध प्रदर्शनों की तुलना गांधीजी के आंदोलनों से करना उचित नहीं है। पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस के हमलों का जवाब देते हुए विज ने कहा कि राहुल गांधी बार-बार परीक्षा पत्र लीक होने की बात करते हैं, लेकिन उन्हें यह भी बताना चाहिए कि कांग्रेस शासन के दौरान कौन-सी ऐसी परीक्षा थी जिसमें विवाद नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उस समय किसी मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया था। वर्तमान सरकार पेपर लीक के मामलों को गंभीरता से ले रही है और दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

अनिल विज ने कांग्रेस पर केवल विरोध की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह "बाधा पार्टी" बन चुकी है। उनका कहना था कि जब भी संसद का सत्र आता है, कांग्रेस किसी न किसी बहाने से राजनीतिक नौटंकी की पटकथा तैयार कर देती है ताकि सदन की कार्यवाही प्रभावित हो। उन्होंने राहुल गांधी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि उन्हें वास्तव में पेपर लीक की इतनी चिंता होती तो वे विदेश यात्राओं में व्यस्त रहने के बजाय इस मुद्दे पर गंभीरता से काम करते। विज ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष की जिम्मेदार भूमिका निभाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं। उनका उद्देश्य केवल धरना-प्रदर्शन करना, राजनीतिक विवाद खड़ा करना और सरकार के कामकाज में बाधा उत्पन्न करना रह गया है।

विज ने कहा कि लोकतंत्र में स्वस्थ बहस और रचनात्मक विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, लेकिन केवल विरोध के लिए विरोध करना लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि संसद सत्र के दौरान विपक्ष जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा करेगा, न कि केवल राजनीतिक टकराव की रणनीति अपनाएगा।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

: मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़

: कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़

जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

: जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी

: दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी

जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज

: जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज

मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी

: मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी

5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज

: 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज

हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ

: हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ

हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

: हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

X