Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

हरियाणा

लोक भवन में सम्पन्न हुई हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 44वीं वार्षिक सामान्य सभा

Updated on Monday, July 20, 2026 19:37 PM IST

चण्डीगढ़ : हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 44वीं वार्षिक सामान्य सभा आज हरियाणा के लोक भवन, चण्डीगढ़ में अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के महामहिम राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, जो हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के अध्यक्ष एवं मुख्य संरक्षक भी हैं, ने की। इस अवसर पर राज्य परिषद् के पदाधिकारी, जिला मुख्य आयुक्त, जिला संगठन आयुक्त, स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान डॉ. के.के. खण्डेलवाल, आईएएस (सेवानिवृत्त), राज्य मुख्य आयुक्त, हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ने महामहिम राज्यपाल को गत एक वर्ष के दौरान संगठन द्वारा किए गए कार्यों, सदस्यता विस्तार, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, युवा विकास गतिविधियों, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय उपलब्धियों तथा भविष्य की कार्ययोजना का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ने सदस्यता वृद्धि, प्रशिक्षण, सेवा कार्यों तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कर पूरे देश में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है।


इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल ने हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के नवनियुक्त पदाधिकारियों को वारंट ऑफ अपॉइंटमेंट प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्काउट्स, गाइड्स एवं पदाधिकारियों को विभिन्न पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए। इन पुरस्कारों में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन, जम्बूरियों में उल्लेखनीय उपलब्धियों तथा स्काउटिंग एवं गाइडिंग के विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिए जाने वाले सम्मान शामिल थे।


अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महामहिम राज्यपाल ने हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा युवा चरित्र निर्माण, राष्ट्र सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं मानवीय मूल्यों के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों, स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स को बधाई देते हुए कहा कि स्काउटिंग एवं गाइडिंग सेवा, अनुशासन, नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे इसी प्रकार निस्वार्थ भाव से समाज एवं राष्ट्र की सेवा करते हुए स्काउटिंग आन्दोलन को और अधिक सुदृढ़ बनाने में अपना योगदान देते रहें।


इस अवसर पर श्री नरेश कौशल, संपादक, दैनिक ट्रिब्यून; श्रीमती धीरा खण्डेलवाल, आईएएस (सेवानिवृत्त), उपाध्यक्ष, हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स; श्रीमती आशिमा बरार, आईएएस; श्रीमती अमनीत पी. कुमार, आईएएस; प्रो. टंकेश्वर कुमार, कुलपति, केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा, महेन्द्रगढ़; प्रो. (डॉ.) देवेन्द्र सिंह, कुलपति, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, सोनीपत; श्री आर.के. गुप्ता, प्रो-वाइस चांसलर; श्री साकेत कुमार, आईएएस; श्री मणिराम शर्मा, आईएएस; श्री विजय कुमार सिद्धप्पा भाविकट्टी, आईएएस; श्रीमती गीत राठी सिंह सहित अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद्, राज्य पदाधिकारी, जिला मुख्य आयुक्त, जिला संगठन आयुक्त तथा विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

: मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़

: कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़

जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

: जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी

: दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी

जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज

: जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज

मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी

: मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी

5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज

: 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज

हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ

: हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ

हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

: हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

X