Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

खेल

'टीम में ऐसी कोई चर्चा नहीं है', रोहित के संन्यास की अफवाहों को कप्तान गिल ने किया खारिज

Updated on Monday, July 20, 2026 13:42 PM IST

लंदन भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर चल रही तमाम तरह की अटकलों को खारिज किया है। कई रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा था कि लॉर्ड्स में तीसरे वनडे के बाद रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की योजना बना रहे हैं।

रोहित शर्मा ने अपनी फॉर्म को लेकर उठ रहे सभी सवालों के जवाब लॉर्ड्स में बल्ले से दिए। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 110 गेंदों में 138 रनों की लाजवाब पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान रोहित ने 17 चौके और 5 छक्के लगाए। रोहित की पारी की बदौलत भारतीय टीम इंग्लैंड से मिले 388 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 360 रनों तक पहुंचने में सफल रही। हालांकि, वह टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।

इंग्लैंड से तीसरे वनडे में भारत की 27 रनों की हार के बाद गिल से पूछा गया कि क्या उन्होंने रोहित के भविष्य के बारे में कुछ सुना है, तो कप्तान ने कहा कि टीम के अंदर ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है। गिल ने कहा, "उन्होंने हमें कुछ नहीं बताया है। मुझे लगता है कि यह सब मीडिया में चल रहा है, लेकिन टीम में ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है।"

रोहित ने भारतीय टीम को शानदार शुरुआत दी और कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 147 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाई। गिल के पवेलियन लौटने के बाद रोहित ने विराट कोहली संग मिलकर मोर्चा संभाला और शतकीय साझेदारी निभाई। रोहित के आगे इंग्लिश गेंदबाज पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए। रोहित की आतिशी बल्लेबाजी को देखकर लग रहा था कि वह टीम को जीत दिलाने में सफल रहेंगे, लेकिन वह जैकब बेथेल की एक गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

गिल ने अपने सलामी जोड़ीदार की खूब तारीफ की और कहा कि क्रीज पर रोहित का अनुभव उनकी पार्टनरशिप में बहुत अहम था। भारतीय कप्तान ने कहा, "मुझे लगता है कि रोहित भाई ने जिस तरह से अपनी पारी को आगे बढ़ाया, वह शानदार था। ज्यादातर समय मैं नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़ा होकर बस उनकी बैटिंग देख रहा था। हमारी बातचीत मुख्य रूप से विकेट बचाए रखने के बारे में थी, क्योंकि इतने बड़े स्कोर का पीछा करने का यही एकमात्र तरीका था।"

शुभमन गिल ने आगे कहा, ""पावरप्ले के दौरान, हमने इस बारे में बात की कि क्या हमें गेंदबाजी पर अटैक करना चाहिए या नहीं, लेकिन हम जानते हैं कि नई गेंद के खिलाफ अटैक करना आसान नहीं होता। जिस तरह से उन्होंने अपनी पारी को आगे बढ़ाया और फिर तेजी लेकर आए, वह शानदार था। एक बार जब वे 60 और 70 के स्कोर पर पहुंच गए, तो उन्हें खेलते हुए देखना वाकई बहुत मजेदार था।"

 

Have something to say? Post your comment
राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

X