Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

व्यापार

सेबी ने सूचीबद्ध कंपनियों के फोरेंसिक ऑडिट के लिए 18 और फर्मों को किया पैनल में शामिल

Updated on Sunday, July 19, 2026 16:18 PM IST

नई दिल्ली : बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सूचीबद्ध कंपनियों के वित्तीय विवरणों के फोरेंसिक ऑडिट के लिए अपने पैनल का विस्तार करते हुए 18 अतिरिक्त फर्मों को शामिल किया है। इनमें अर्न्स्ट एंड यंग (ईएंडवाई) एलएलपी, केपीएमजी एश्योरेंस एंड कंसल्टिंग सर्विसेज एलएलपी, जेडएक्स ग्रांट थॉर्नटन भारत एलएलपी और नांगिया एंड कंपनी एलएलपी शामिल हैं।

यह कदम नवंबर 2025 में सेबी द्वारा जारी पब्लिक प्रोक्योरमेंट नोटिस के तहत शुरू की गई चयन प्रक्रिया के बाद उठाया गया है।

नियामक द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, नई फर्मों को अप्रैल 2025 में प्रकाशित फोरेंसिक ऑडिटरों की मौजूदा सूची में जोड़ा गया है।

इन फर्मों का पैनल में शामिल होना नवीनतम सूची के प्रकाशन की तारीख से तीन वर्षों तक वैध रहेगा।

बिग फोर से जुड़ी फर्मों और नांगिया एंड कंपनी एलएलपी के अलावा, नई सूची में जे.सी. काबरा एंड एसोसिएट्स, जे. मंडल एंड कंपनी एलएलपी, जे. सिंह एंड एसोसिएट्स, जैन जगावत कामदार एंड कंपनी, पिपारा एंड कंपनी एलएलपी, आर. काबरा एंड कंपनी एलएलपी, आर.एस. पटेल एंड कंपनी, रवि राजन एंड कंपनी एलएलपी, एस.एस. पेरीवाल एंड कंपनी, सारथ एंड एसोसिएट्स, एसकेवीएम एंड कंपनी, वी. सिंघी एंड एसोसिएट्स, एएसए एंड एसोसिएट्स एलएलपी और सीएलए इंडस वैल्यू कंसल्टिंग भी शामिल हैं।

सेबी के फोरेंसिक ऑडिट पैनल में वे फर्में शामिल होती हैं जिन्हें सूचीबद्ध कंपनियों में वित्तीय अनियमितताओं की आशंका वाले मामलों में फोरेंसिक ऑडिट करने के लिए अधिकृत किया जाता है।

इस तरह की ऑडिट का उद्देश्य पूंजी बाजार की निष्पक्षता और विश्वसनीयता को मजबूत करना, कॉरपोरेट पारदर्शिता बढ़ाना तथा निवेशकों के हितों की रक्षा करना है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नांगिया एंड कंपनी एलएलपी के फोरेंसिक एडवाइजरी के वरिष्ठ साझेदार श्रीनिवास राव ने कहा कि यह चयन फर्म की फोरेंसिक जांच में विशेषज्ञता और भारत के पूंजी बाजार में पारदर्शिता को बढ़ावा देने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा, "सेबी के पैनल में शामिल होना हमारे लिए बेहद गर्व की बात है। यह हमारी टीम की गहरी विशेषज्ञता और फोरेंसिक उत्कृष्टता के प्रति अटूट समर्पण का प्रमाण है। यह हमें निवेशकों के हितों की रक्षा करने और वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र में पारदर्शिता को बढ़ावा देने वाले एक विश्वसनीय साझेदार के रूप में और मजबूत करता है।"

राव ने कहा कि उनकी फर्म आवश्यकता पड़ने पर स्वतंत्र फोरेंसिक ऑडिट के माध्यम से निष्पक्ष, कुशल और पारदर्शी प्रतिभूति बाजार बनाए रखने के सेबी के प्रयासों में योगदान देने के लिए तत्पर है।

 

Have something to say? Post your comment
मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

: मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

: भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

: दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

: स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

: लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

: एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

: टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

: एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

X