Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

हरियाणा

सोनम वांगचुक का साथ देकर युवाओं के भविष्य की लड़ाई को मजबूती दें : दुष्यंत चौटाला

Updated on Friday, July 17, 2026 20:28 PM IST

चंडीगढ़ : जननायक जनता पार्टी ने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक का समर्थन किया है। शुक्रवार को हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला व अन्य वरिष्ठ जेजेपी नेताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर स्थित धरना स्थल पर पहुंचकर सोनम वांगचुक के संघर्ष का समर्थन किया और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान जेजेपी नेताओं ने सोनम वांगचुक को संघर्ष की मिसाल जननायक चौधरी देवीलाल और संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर और जननायक ग्रंथ भेंट करके उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें भरोसा दिलाया कि जेजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा है। साथ ही जेजेपी नेताओं ने 20 दिनों के अनशन के बाद लगातार सोनम वांगचुक के गिरते स्वास्थ्य पर गहरी चिंता व्यक्त की। पत्रकारों से रूबरू होते हुए पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि यह जन आंदोलन अपने उद्देश्य को अवश्य प्राप्त करेगा, लेकिन सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनसे विनम्र आग्रह किया है कि वे अपना अनशन विराम दें और इस संघर्ष को सामूहिक शक्ति, जनसमर्थन और लोकतांत्रिक प्रयासों के साथ आगे बढ़ाएं।


उन्होंने कहा कि एक सशक्त आंदोलन के लिए नेतृत्व का स्वस्थ और सुरक्षित रहना उतना ही आवश्यक है। साथ ही दुष्यंत चौटाला ने सभी से आह्वान किया कि सभी सोनम वांगचुक का साथ देकर युवाओं के भविष्य की लड़ाई को मजबूती दें। वहीं जेजेपी युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने सोनम वांगचुक की सभी मांगों को जायज बताया और कहा कि युवाओं के हित में आज देश की खराब शिक्षा व्यवस्था को बदलने की बात हो रही है इसलिए जेजेपी मजबूती के साथ वांगचुक के साथ खड़ी है और 20 जुलाई को होने वाले संसद मार्च को जेजेपी का पूरा समर्थन रहेगा। दिग्विजय ने कहा कि भूख हड़ताल के कारण दिनों-दिन सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ती जा रही है, लेकिन सत्ता में बैठे अहंकारी लोगों में जरा भी इंसानियत नहीं बची है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि जब शासन सिर्फ भेदभाव करें और न्याय न करें तब एक इंसान इसके खिलाफ संघर्ष की लौ पर तप रहा हो और सरकार उसकी सुध न लें तो उस सरकार से और क्या उम्मीद की जा सकती है? इस अवसर पर जेजेपी राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र कादियान, दिल्ली जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिनेश डागर, चंद्रभान राठी, सुहागवीर, सुरेंद्र ठाकरान, उपेंद्र कादियान, राजू पाई, दीपक डागर, इनसो प्रदेश अध्यक्ष दीपक मलिक, रंजीता सिंह, मोन्टी आदि मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

: मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़

: कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़

जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

: जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी

: दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी

जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज

: जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज

मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी

: मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी

5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज

: 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज

हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ

: हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ

हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

: हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

X