Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

हरियाणा

हरियाणा के शहरों में जाम, पेयजल की कमी और दूषित पानी सप्लाई से लोग परेशान: राव नरेंद्र सिंह

Updated on Thursday, July 16, 2026 19:35 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने प्रदेश के प्रमुख शहरों, खासकर गुरुग्राम और फरीदाबाद में बढ़ते ट्रैफिक जाम, पेयजल की कमी और दूषित जल की सप्लाई पर चिंता जताते हुए राज्य सरकार से इन समस्याओं का जल्द और स्थायी समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक लोग रोज़ घंटों ट्रैफिक जाम में फंस रहे हैं। गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे बड़े शहरों में लगातार लगने वाले जाम से लोगों का समय और ईंधन दोनों बर्बाद हो रहे हैं। इसका असर आम लोगों के साथ-साथ व्यापार, उद्योग और प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ रहा है।


उन्होंने कहा कि मानेसर से दिल्ली हवाई अड्डे तक लगातार लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम का असर हवाई यात्रियों पर भी पड़ रहा है। जाम के कारण कई यात्री समय पर हवाई अड्डे तक नहीं पहुंच पाते, जिससे उनकी उड़ानें छूट जाती हैं और उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ भारी मानसिक परेशानी का भी सामना करना पड़ता है। सरकार को एयरपोर्ट मार्गों पर यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए तत्काल प्रभावी व्यवस्था करनी चाहिए।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश के कई शहरों में पेयजल की भारी कमी है। वहीं कई जगहों पर लोगों को गंदा और दूषित पानी मिल रहा है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ रहा है। लोगों को साफ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन सरकार इस जिम्मेदारी को निभाने में असफल रही है।


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शहरों में बेहतर सुविधाएं देने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन हकीकत यह है कि लोग आज भी जाम, पानी की कमी और गंदे पानी जैसी बुनियादी समस्याओं से परेशान हैं। सरकार का ध्यान समस्याओं के समाधान से ज्यादा प्रचार पर दिखाई देता है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की कि गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित प्रदेश के सभी शहरों में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तुरंत और समयबद्ध योजना लागू की जाए। जाम वाले प्रमुख रास्तों का स्थायी समाधान किया जाए और सड़क व यातायात सुविधाओं को मजबूत बनाया जाए। साथ ही पेयजल व्यवस्था में तुरंत सुधार कर गंदे पानी की सप्लाई बंद की जाए, ताकि हर नागरिक को साफ और पर्याप्त पानी मिल सके।


उन्होंने कहा कि वर्तमान में मानसून का मौसम चल रहा है। ऐसे समय में जलभराव, गंदे पानी और ट्रैफिक की समस्याएं और बढ़ जाती हैं। इसलिए सरकार को बिना देरी किए इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि यदि सरकार ने इन गंभीर समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की, तो जनता की परेशानियां और बढ़ेंगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

Have something to say? Post your comment
मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

: मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा

कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़

: कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़

जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

: जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी

: दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी

जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज

: जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज

मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी

: मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी

5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज

: 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज

हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ

: हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ

हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

: हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

X