Friday, 30 October 2026
BREAKING
• भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त • अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश • ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह • नशा तस्करी और अवैध हथियारों की आपूर्ति के नेटवर्क से जुड़े 8 गिरफ्तार; 11 पिस्तौल और 2.2 किलो हेरोइन बरामद • 'बनासकांठा के किसान खुद आलू को सोना बना रहे हैं', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज • 'अब हमारा परिवार पूरा है'. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने तीसरे बच्चे की खबरों पर तोड़ी चुप्पी • रवि दुबे ने पत्नी सरगुन की जमकर की तारीफ, बोले- 'उनमें ऐसी खूबियां हैं, जो मुझमें नहीं' • सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश • केदारनाथ दर्शन विवाद पर सारा अली खान के समर्थन में सोनिया बंसल, बोलीं- 'मंदिर में सिर झुकाने से किसी को क्या परेशानी'

पंजाब

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

Updated on Wednesday, July 15, 2026 20:35 PM IST

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने आज कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत अब तक पंजाब के 3 लाख से अधिक श्रद्धालु देशभर के विभिन्न पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन कर चुके हैं।

इस पहल के प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए स्पीकर संधवां ने कहा कि इस योजना ने पंजाब के नागरिकों के धार्मिक एवं आध्यात्मिक सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि परमात्मा से जुड़ना मानव जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य है और यह योजना पंजाब के लोगों के लिए आध्यात्मिक शांति तथा ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है।

स्पीकर संधवां ने कहा, "मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जनकल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।" उन्होंने कहा कि शासन का उद्देश्य केवल प्रशासन चलाना नहीं, बल्कि लोगों की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं का सम्मान करना तथा उन्हें सशक्त बनाना भी है।

उन्होंने बताया कि अब तक कुल 3,04,784 श्रद्धालु 7,390 यात्राओं का लाभ उठा चुके हैं, जो इस योजना की व्यापक पहुंच को दर्शाता है। यह पहल विशेष रूप से 50 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही है, जो आर्थिक कारणों से पहले इन तीर्थ यात्राओं का लाभ नहीं उठा पाते थे। उन्होंने कहा कि यह योजना पूरी तरह निःशुल्क है तथा इसका लाभ जाति, धर्म या क्षेत्र के भेदभाव के बिना सभी श्रद्धालु उठा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि राज्यभर में 95 डीलक्स वातानुकूलित (एयर-कंडीशंड) बसों का बेड़ा तैनात किया गया है, जो श्रद्धालुओं को उनके गांव, कस्बे और शहरों से सीधे विभिन्न पवित्र स्थलों तक ले जाता है। इस योजना के तहत श्रद्धालु श्री हरिमंदिर साहिब, श्री दुर्गियाना मंदिर, भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ स्थल, जलियांवाला बाग, पार्टीशन म्यूज़ियम तथा श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब और आसपास के अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि यात्रा, ठहरने, भोजन, चिकित्सा सहायता तथा आवश्यक किट सहित संपूर्ण खर्च पंजाब सरकार द्वारा वहन किया जाता है।

Have something to say? Post your comment
भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त

: भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त

अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश

: अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश

ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

: ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

नशा तस्करी और अवैध हथियारों की आपूर्ति के नेटवर्क से जुड़े 8 गिरफ्तार; 11 पिस्तौल और 2.2 किलो हेरोइन बरामद

: नशा तस्करी और अवैध हथियारों की आपूर्ति के नेटवर्क से जुड़े 8 गिरफ्तार; 11 पिस्तौल और 2.2 किलो हेरोइन बरामद

पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

: पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की

संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

: संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

: सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

: गैंगस्टरां ते वार का 282वां दिन: पंजाब पुलिस ने 528 ठिकानों पर की छापेमारी; 188 काबू

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

X