Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

दुनिया

बोस्टन की सड़कों पर भारतीय नौसैनिकों का शानदार कदमताल, लहराया तिरंगा

Updated on Wednesday, July 15, 2026 16:01 PM IST

अमेरिका के ऐतिहासिक शहर बोस्टन की मुख्य सड़कों पर भारतीय नौसैनिकों ने शानदार परेड कर तिरंगे की गरिमा बिखेरी। भारतीय नौसेना के पाल वाले पोत आईएनएस सुदर्शिनी के चालक दल और नौसैनिक प्रशिक्षुओं ने ‘क्रू एवं कैडेट सिटी परेड’ में हिस्सा लिया और अपनी अनुशासनबद्ध मार्च पास्ट से सबका ध्यान खींच लिया।

यह परेड ‘सेल बोस्टन 2026’ समारोह का हिस्सा थी, जिसमें दुनिया भर के 20 से अधिक देशों के 60 से ज्यादा पारंपरिक नौकायन पोत शामिल हुए। आईएनएस सुदर्शिनी ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति के जरिए भारत की समृद्ध समुद्री विरासत, नौवहन परंपराओं और सांस्कृतिक गौरव को पूरी दुनिया के सामने प्रदर्शित किया। परेड के दौरान भारतीय नौसैनिकों की एकजुटता, अनुशासन और उत्साह देखते ही बनता था। स्थानीय नागरिकों और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों ने भारतीय दल की तारीफ की। परेड में तिरंगे की उपस्थिति ने पूरे माहौल को और भी गौरवशाली बना दिया।

भारत-अमेरिका समुद्री सहयोग का मजबूत संदेश
रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि आईएनएस सुदर्शिनी की इस यात्रा ने भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चले आ रहे समुद्री सहयोग को नई मजबूती दी है। यह अभियान सिर्फ सैन्य सहयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि समुद्र को देशों और संस्कृतियों को जोड़ने वाला सेतु बनाने का संदेश भी देता है।

इससे पहले आईएनएस सुदर्शिनी ने न्यूयॉर्क में ‘सेल फोर्थ 250’ समारोह में भाग लिया था और वहां भी भारतीय नौसेना ने तिरंगे की शान बढ़ाई थी। न्यूयॉर्क से बोस्टन पहुंचने के बाद अब यह पोत ‘लोकायन 2026’ अभियान के तहत अमेरिका के विभिन्न बंदरगाहों का दौरा कर रहा है।

‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का संदेश
‘लोकायन 2026’ अभियान के जरिए भारतीय नौसेना भारत की प्राचीन समुद्री विरासत, नौवहन परंपराओं और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ (पूरी दुनिया एक परिवार है) के संदेश को वैश्विक मंच पर पहुंचा रही है। आईएनएस सुदर्शिनी प्राचीन जहाज निर्माण पद्धति पर आधारित भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण पोत है, जिसका उपयोग समुद्री जागरूकता और अंतरराष्ट्रीय सद्भावना मिशनों के लिए किया जा रहा है। बोस्टन में भारतीय नौसैनिकों का यह भव्य प्रदर्शन एक बार फिर साबित करता है कि भारत की समुद्री शक्ति और सांस्कृतिक विरासत आज भी दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ रही है।

Have something to say? Post your comment
ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

: ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

: इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

: बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

: भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

: ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

: चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

: इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

X