Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

खेल

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

Updated on Sunday, July 12, 2026 16:50 PM IST

लंदन : लॉर्ड्स में जारी महिलाओं के पहले ऐतिहासिक टेस्ट मैच में भारतीय तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड की पहली टेस्ट पारी में '5 विकेट' हासिल किए। इस मुकाबले से कुछ दिन पहले, क्रांति ने उस सपने के बारे में बात की थी जो 'होम ऑफ क्रिकेट' में कदम रखने वाले हर तेज गेंदबाज का होता है। इस तेज गेंदबाज ने बताया कि कैसे वह और उनकी टीम के सभी गेंदबाज ऐतिहासिक टेस्ट 'ऑनर्स बोर्ड' पर अपना नाम लिखवाना और इतिहास रचना चाहते थे। शनिवार को टेस्ट के दूसरे दिन के खेल तक, 22 वर्षीय क्रांति ने अपनी उन बातों को सच कर दिखाया।

क्रांति गौड़ ने 17 ओवरों में 37 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इसी के साथ क्रांति खेल के इतिहास में लॉर्ड्स के प्रतिष्ठित टेस्ट 'ऑनर्स बोर्ड' पर अपना नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला बन गईं। उनकी धारदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने इंग्लैंड को उसकी पहली पारी में सिर्फ 170 रन पर समेटकर 115 रन की बढ़त हासिल की।

रविवार को बीसीसीआई की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर किए गए वीडियो में क्रांति ने कहा था, "लॉर्ड्स का ऑनर्स बोर्ड बहुत मशहूर है, क्योंकि जो खिलाड़ी पांच विकेट लेता है, उसका नाम उस बोर्ड पर लिखा जाता है। हम भी पांच विकेट लेने और बोर्ड पर अपना नाम लिखवाने के लिए बहुत उत्साहित हैं।"

इस यादगार पल को बीसीसीआई ने एक वीडियो में कैद किया, जिसमें क्रांति ऑनर्स बोर्ड के पास जाती हैं और खेल के महान खिलाड़ियों के बीच अपना नाम लिखती हैं। उनके परिवार वाले वीडियो कॉल के जरिए इस पल के गवाह बने।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर भी क्रांति के परिवार को बधाई देती और युवा तेज गेंदबाज के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करती नजर आईं।

जैसे ही क्रांति ने 'ऑनर्स बोर्ड' पर अपना नाम लिखा, उनकी टीम की साथी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों ने जोरदार तालियों के साथ उस उपलब्धि का जश्न मनाया, जिसे लॉर्ड्स में किसी महिला क्रिकेटर ने पहले कभी हासिल नहीं किया था।

क्रांति ने ही वह शानदार स्पेल डाला था जिससे यह मौका मुमकिन हो पाया। उन्होंने टैमी ब्यूमोंट, मैया बाउचियर, ऐलिस कैप्सी, इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट और लॉरेन बेल को आउट करके यादगार 'फाइव विकेट हॉल' लिया, जिससे भारत ने टेस्ट मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत क्रांति ने भारतीय क्रिकेट इतिहास में अपनी जगह बना ली।

इसी के साथ क्रांति महज 22 साल की उम्र में, टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में पांच विकेट लेने वाली सबसे युवा भारतीय महिला तेज गेंदबाज बन गईं। इस मामले में उन्होंने झूलन गोस्वामी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने साल 2005 में नई दिल्ली में इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था, तब वह क्रांति से 28 दिन बड़ी थीं।

क्रांति अब टेस्ट मैच में 'फाइव विकेट हॉल' लेने वाली सिर्फ तीसरी भारतीय महिला तेज गेंदबाज बन गई हैं। वह झूलन गोस्वामी और गार्गी बनर्जी के साथ इस खास लिस्ट में शामिल हो गई हैं। साल 2006 में टॉन्टन में इंग्लैंड के खिलाफ दोनों पारियों में पांच-पांच विकेट लेने वाली गोस्वामी के बाद, किसी भारतीय महिला तेज गेंदबाज का टेस्ट क्रिकेट में यह पहला 'फाइव विकेट हॉल' है।

 

Have something to say? Post your comment
राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

X