Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

दुनिया

ओमान और ईरान होर्मुज स्ट्रेट नेविगेशन पर बातचीत जारी रखने को लेकर हुए सहमत

Updated on Sunday, July 12, 2026 11:31 AM IST

मस्कट; ओमान और ईरान होर्मुज स्ट्रेट से नेविगेशन को लेकर तकनीकी और राजनीतिक बातचीत जारी रखने पर सहमत हो गए हैं। ओमान न्यूज एजेंसी की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए दोनों पक्षों ने मस्कट में स्ट्रेट में सुरक्षा और नेविगेशन की आजादी सुनिश्चित करने पर बातचीत की। सिन्हुआ ने ओमान न्यूज एजेंसी के हवाले से बताया कि वे अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक जरूरी समझौते तक पहुंचने के मकसद से दोनों स्तर पर बातचीत जारी रखने पर सहमत हुए।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने शुक्रवार को कहा कि ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची होर्मुज स्ट्रेट पर सलाह-मशविरा के लिए शनिवार को ओमान जाएंगे। यह बातचीत अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में हुए हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच हुई है। यह हमले होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों पर ईरानी हमलों के आरोप के बाद हुए थे। फरवरी के आखिर में ईरान पर अमेरिका-इजरायली हमलों के बाद, तेहरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर अपना नियंत्रण और मजबूत कर दिया। यह एक रणनीतिक समुद्री मार्ग है, जिससे दुनिया का लगभग पांचवां समुद्री तेल का व्यापार होता है। इससे इजरायली और अमेरिका से जुड़े जहाजों के सुरक्षित आने-जाने पर रोक लग गई है।

ईरान और ओमान जून में इस बात पर सहमत हुए थे कि वे अपने विदेश मंत्रालयों के बीच एक जॉइंट वर्किंग ग्रुप के जरिए बातचीत जारी रखेंगे ताकि स्ट्रेट में नेविगेशन और उससे जुड़ी समुद्री सेवाओं के भविष्य के प्रबंधन को लेकर एक समझ बन सके। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वाशिंगटन ईरान के साथ बातचीत जारी रखने पर सहमत हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि सैन्य हमलों में तेजी के बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर खत्म हो गया है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ने हमसे ‘बातचीत’ जारी रखने को कहा है। हम ऐसा करने के लिए राजी हो गए हैं, लेकिन अमेरिका ने उन्हें साफ-साफ बता दिया है कि सीजफायर खत्म हो गया है!” बयान में कहा गया कि पिछले महीने बातचीत के जरिए सीजफायर का जो स्ट्रक्चर बनाया गया था, उसके खत्म होने के बावजूद कूटनीतिक संपर्क जारी रहेंगे।

 

Have something to say? Post your comment
ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

: ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

: इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

: बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

: भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

: ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

: चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

: इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

X