Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

व्यापार

डीपीआईआईटी ने फुटवियर उद्योग को दी बड़ी राहत, गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों में संशोधन

Updated on Friday, July 10, 2026 14:48 PM IST

उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और घरेलू फुटवियर विनिर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फुटवियर से जुड़े दो गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों (क्यूसीओ) में महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं। नए प्रावधानों के तहत पुराने स्टॉक को बेचने की समय सीमा एक वर्ष बढ़ाकर 31 जुलाई 2027 कर दी गई है। साथ ही अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) के लिए हर साल 4,500 जोड़ी फुटवियर नमूनों के आयात की अनुमति भी दी गई है।

पुराने स्टॉक को बेचने के लिए मिला एक साल अतिरिक्त समय
डीपीआईआईटी द्वारा 12 जून 2026 को अधिसूचित संशोधनों के अनुसार, चमड़े तथा रबर एवं पॉलिमर सामग्री से बने फुटवियर से संबंधित गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों में बदलाव किया गया है। इसके तहत पुराने स्टॉक के निपटान की समय सीमा 31 जुलाई 2026 से बढ़ाकर 31 जुलाई 2027 कर दी गई है। सरकार का कहना है कि फुटवियर एक मौसमी उत्पाद है और इसका स्टॉक अक्सर एक बिक्री चक्र से अधिक समय तक आपूर्ति श्रृंखला में बना रहता है। ऐसे में अतिरिक्त समय मिलने से निर्माताओं, वितरकों और खुदरा विक्रेताओं को मौजूदा स्टॉक का व्यवस्थित तरीके से निपटान करने में सुविधा होगी। इसके बाद बाजार में केवल बीआईएस प्रमाणित फुटवियर की बिक्री सुनिश्चित करने का लक्ष्य है।

आरएंडडी के लिए 4,500 नमूने आयात करने की अनुमति
संशोधित नियमों के तहत चमड़े और फुटवियर निर्माता अनुसंधान एवं विकास तथा अन्य गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए प्रति वर्ष 4,500 जोड़ी फुटवियर आयात कर सकेंगे। हालांकि, इन नमूनों की व्यावसायिक बिक्री नहीं की जा सकेगी। प्रत्येक नमूने पर स्पष्ट रूप से “बिक्री के लिए नहीं” अंकित होना अनिवार्य होगा और उपयोग के बाद उनका निर्धारित तरीके से निपटान करना होगा। निर्माताओं को इन आयातों का वर्षवार रिकॉर्ड भी रखना होगा, जिसे आवश्यकता पड़ने पर सरकार को उपलब्ध कराना होगा।

नवाचार और उत्पाद विकास को मिलेगा बढ़ावा
सरकार के अनुसार यह छूट उत्पाद डिज़ाइन के मूल्यांकन, तकनीकी परीक्षण, दस्तावेज़ आधारित आकलन और भारत में स्थानीय उत्पादन के लिए आवश्यक नमूनों के परीक्षण में मदद करेगी। आयातित नमूनों का उपयोग केवल विक्रेता प्रस्तुति, डिज़ाइन मूल्यांकन और भारत में प्रतिकृति विकसित करने के लिए किया जा सकेगा।

‘मेक इन इंडिया’ और ‘जीरो डिफेक्ट, जीरो इफेक्ट’ को मिलेगा बल
डीपीआईआईटी ने कहा कि ये संशोधन ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने, अनुपालन प्रक्रिया को सरल बनाने, नवाचार को प्रोत्साहित करने और गुणवत्ता मानकों से समझौता किए बिना उद्योग संचालन को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। यह पहल प्रधानमंत्री के “जीरो डिफेक्ट, जीरो इफेक्ट” विनिर्माण दृष्टिकोण और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को मजबूत करेगी तथा भारत को गुणवत्तापूर्ण विनिर्माण का वैश्विक केंद्र बनाने में मदद करेगी।

Have something to say? Post your comment
मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

: मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

: भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

: दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

: स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

: लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

: एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

: टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

: एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

X