Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

खेल

अंडर-23 एशियन बॉक्सिंग: विश्वनाथ, गंगा, हितेश और तनु की शानदार जीत, भारत का दमदार प्रदर्शन जारी

Updated on Tuesday, July 07, 2026 16:48 PM IST

जकार्ता में खेली जा रही अंडर-23 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। एशियन चैंपियन विश्वनाथ सुरेश (50 किग्रा) ने उज्बेकिस्तान के अमीरबेक इस्मोइलोव को 5:0 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। पुरुष वर्ग में गंगा (55 किग्रा) और हितेश (70 किग्रा) ने भी अपने-अपने मुकाबले 5:0 से जीतकर भारत की मजबूत दावेदारी पेश की। महिला वर्ग में तनु (51 किग्रा) ने भी एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की।

विश्वनाथ, गंगा और हितेश की एकतरफा जीत
विश्वनाथ सुरेश ने 50 किग्रा वर्ग में उज्बेकिस्तान के अमीरबेक इस्मोइलोव को सर्वसम्मत 5:0 के फैसले से हराया। वहीं, 55 किग्रा वर्ग में गंगा ने मंगोलिया के अमगलनबातार बुलगनखू को 5:0 से मात दी। 70 किग्रा वर्ग में हितेश ने चीनी ताइपे के जून-झांग्लिन को 5:0 से हराकर भारत की जीत का सिलसिला जारी रखा।

तनु ने महिला वर्ग में दिखाया दम
महिला वर्ग के 51 किग्रा मुकाबले में तनु ने कोरिया की र्योंगयोन किम को 5:0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। हालांकि, 60 किग्रा वर्ग में सागर जाखड़ को जापान के कोइची नाकायामा के खिलाफ अयोग्य घोषित किए जाने के कारण हार का सामना करना पड़ा।

भारत की मजबूत शुरुआत
5 से 16 जुलाई तक जकार्ता में आयोजित इस चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने शुरुआती दौर से ही प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। कई भारतीय मुक्केबाज अपने-अपने वर्ग में अगले दौर में पहुंच चुके हैं और टीम अब इस लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

अंडर-19 में भी भारत का शानदार आगाज
अंडर-19 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी भारत ने दमदार शुरुआत की। वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप की स्वर्ण पदक विजेता चंद्रिका पुजारी ने लड़कियों के 51 किग्रा वर्ग में मंगोलिया की लखम त्सेंदबातार को 5:0 से हराया। वहीं, रजत पदक विजेता जॉयश्री देवी ने 54 किग्रा वर्ग में चीनी ताइपे की चेन निंग होंग को दूसरे राउंड में ‘रेफरी स्टॉप्ड कॉन्टेस्ट’ (आरएससी) के जरिए हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

20-20 मुक्केबाजों की टीम उतरी
बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अंडर-19 और अंडर-23 दोनों वर्गों में मजबूत टीम उतारी है। दोनों आयु वर्गों में भारत के 20-20 मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं। यह चैंपियनशिप युवा भारतीय मुक्केबाजों के लिए एशिया के शीर्ष खिलाड़ियों के खिलाफ खुद को साबित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

Have something to say? Post your comment
राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

X