Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

व्यापार

HCL के शेयरों में 5% की तेजी, AI डील के साइन करते ही दिखा असर, आगे के लिए एक्सपर्ट राय क्या

Updated on Friday, July 03, 2026 11:18 AM IST

दिग्गज टेक कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजी के शेयरों की कीमतों में आज, शुक्रवार को 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में तेजी के पीछे की वजह एक बड़ी डील है। कंपनी ने 1.4 बिलियन एआई आधारित डिजिटल ट्रांसफॉरमेंशन डील साइन की है। कंपनी ने कहा है कि यह पूरी तरह से एक नया बिजनेस है। बता दें, कंपनी ने यह डील यूरोप आधारित फॉर्च्यूयन ग्लोबल 50 फर्म के साथ किया है।


कंपनी एआई टेक्नोलॉजी को लेकर काफी संजीदा है। हाल ही में कंपनी ने सर्वम एआई में निवेश किया था। इस कंपनी का 10.26 प्रतिशत हिस्सा खरीदने के लिए एचसीएल टेक ने 1427 करोड़ रुपये खर्च किए थे। यह फैसला ऐसे समय में किया गया जब वित्त वर्ष 2026 के दौरान आईटी कंपनी का रेवन्यू अनुमान तक नहीं पहुंच पाई थी।


शेयरों में उछाल
बीएसई में आज शुक्रवार को एचसीएल का शेयर 1125.50 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 1138.75 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया था। कंपनी के शेयर सुबह 10 बजे के करीब 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे। मौजूदा प्राइस देखने के लिए HCL पर क्लिक करें।


ब्रोकरेज ने घटाई रेटिंग
एचसीएल टेक के लिए आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने रेटिंग को घटा दिया है। इसके साथ ही ब्रोकरेज हाउस की तरफ से टारगेट प्राइस को भी कम किया गया है। पहले टारगेट प्राइस 1370 रुपये सेट किया गया था। अब यह कम करके 910 रुपये प्रति शेयर कर दिया गया है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि कंपनी का रेवन्यू जून तिमाही के दौरान 0.9 प्रतिशत कम हो जाएगा।


शेयरों का प्रदर्शन पिछले एक साल में कैसा रहा है?
स्टॉक मार्केट में एचसीएल टेक के शेयरों में की स्थिति लॉन्ग टर्म में बेहद खराब रही है। पिछले तीन महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 19 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, एक साल में स्टॉक का दाम 34 प्रतिशत लुढ़क चुका है। दो साल में इस आईटी कंपनी के शेयरों का भाव 34 प्रतिशत नीचे आया है। तीन साल में भी शेयरों का भाव 4 प्रतिशत लुढ़क गया है।


5 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 14 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। 10 साल में यह स्टॉक 207 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 187 प्रतिशत के तुलना में अधिक है।

 

Have something to say? Post your comment
मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

: मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

: भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

: दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

: स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

: लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

: एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

: टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

: एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

X