Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

व्यापार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 76,660 और निफ्टी 23,926 पर

Updated on Wednesday, July 01, 2026 11:10 AM IST

भारतीय शेयर बाजार बुधवार को हल्की बढ़त के साथ खुला। सुबह 9:35 पर सेंसेक्स 182 अंक या 0.24 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,660 और निफ्टी 60 अंक या 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,926 पर था।

शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी का नेतृत्व मीडिया और एफएमसीजी शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी मीडिया और निफ्टी एफएमसीजी गेनर्स थे। निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी ऑटो, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी सर्विसेज भी हरे निशान में थे। निफ्टी मेटल और निफ्टी कमोडिटी लाल निशान में थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी मजबूती के साथ कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 116 अंक या 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 61,914 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 90 अंक या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,951 पर था।

सेंसेक्स पैक में एमएंडएम, टाइटन, इटरनल, एचयूएल, अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, आईटीसी, भारती एयरटेल, टीसीएस, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस और बीईएल गेनर्स थे। टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, एलएंडटी, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी और ट्रेंट लूजर्स थे।

ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, बैंकॉक और जकार्ता हरे निशान में थे, जबकि सोल लाल निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान में बंद हुए थे, जिसमें डाओ जोन्स 0.26 प्रतिशत की मजबूती के साथ और नैस्डैक 1.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

वहीं, कच्चे तेल में तेजी देखी जा रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 69.80 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत की मजबूती के साथ 73.27 डॉलर प्रति बैरल पर था।

मंगलवार को घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने इक्विटी में खरीदारी का सिलसिला जारी रखा और 6,842.34 करोड़ रुपए का निवेश किया। वहीं, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 2,556.75 रुपए की बिकवाली की।

 

Have something to say? Post your comment
मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

: मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

: भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

: दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

: स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

: लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

: एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

: टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

: एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

X