Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

व्यापार

बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी

Updated on Tuesday, June 30, 2026 12:17 PM IST

नई दिल्ली : सरकारी तेल कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने सोमवार को ऐलान किया कि वह टिकी टार एंड शेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (टीटीएसआईपीएल) में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी का 85 करोड़ रुपए में अधिग्रहण करेगी। इसके जरिए कंपनी की कोशिश वैल्यू-एडेड बिटुमिन (वीएबी) बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत करना है।
पीएसयू कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि इस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट का मकसद भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में बीपीसीएल के विस्तार को तेज करना है, जहां सड़क और एयरपोर्ट के निर्माण के साथ-साथ खास बिटुमेन प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ने की उम्मीद है।


कंपनी ने आगे कहा कि आम शर्तों के पूरा होने पर, इस अधिग्रहण के 90 दिनों के भीतर पूरा होने की उम्मीद है।
बीपीसीएल ने कहा कि यह अधिग्रहण उसे टीटीएसआईपीएल के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और मार्केट में मौजूदगी का फायदा उठाकर वैल्यू-एडेड बिटुमेन सेगमेंट में मौकों का लाभ उठाने में मदद करेगा।
बीपीसीएल ने बताया कि मुंबई में रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के साथ रजिस्टर्ड टीटीएसआईपीएल की अधिकृत शेयर पूंजी 37 करोड़ रुपए और पेड-अप पूंजी लगभग 36 करोड़ रुपए है।


इसके अतिरिक्त, वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में बीपीसीएल ने 3,191 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। इस दौरान आय लगभग 1.18 लाख करोड़ रुपए पर स्थिर रहा, जबकि ईबीआईटीडीए 10,061 करोड़ रुपए रहा।
बीपीसीएल के अनुसार, मई 2026 में दिल्ली में पेट्रोल की बिक्री 27,800 मीट्रिक टन से अधिक रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 27,100 मीट्रिक टन से अधिक थी। इस तरह इसमें लगभग 2.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
इस महीने डीजल की बिक्री में भी लगातार बढ़ोतरी देखी गई। यह मई 2025 के 16,100 मीट्रिक टन से अधिक से बढ़कर मई 2026 में 16,500 मीट्रिक टन से अधिक हो गई है, जो लगभग तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखाता है।
सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर 2.74 प्रतिशत गिरकर 301.35 रुपए पर बंद हुए।
पिछले पांच वर्षों में, इस पीएसयू स्टॉक में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और यह 230 रुपए से बढ़कर 300 रुपए हो गया है।

Have something to say? Post your comment
मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

: मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

: भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

: दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

: स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

: लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

: एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

: टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

: एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

X