Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

दुनिया

कतर हादसा: रास लाफ़ान ब्लास्ट में मारे गए सभी 12 भारतीयों के शव वतन लौटे

Updated on Saturday, June 27, 2026 10:53 AM IST

कतर के रास लाफ़ान (Ras Laffan) औद्योगिक क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले सभी 12 भारतीय नागरिकों के शव सुरक्षित भारत पहुंचा दिए गए हैं। दोहा में स्थित भारतीय दूतावास ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को बाकी बचे 8 भारतीयों के पार्थिव शरीर विशेष विमान से भारत भेजे गए जिससे अब तक स्वदेश लाए गए शवों की कुल संख्या 12 हो गई है। इससे पहले गुरुवार को 4 पीड़ितों के शव भारत लाए जा चुके थे।


दोहा में भारतीय दूतावास ने शुक्रवार रात X पर पोस्ट किया, लाफान हादसे में दुर्भाग्य से जान गंवाने वाले 8 भारतीयों के शव 26 जून को भारत लाए गए। 12 शवों में से 4 शव 25 जून को ही भारत लाए जा चुके थे। कतरएनर्जी LNG द्वारा संचालित रास लाफ़ान इंडस्ट्रियल सिटी में बरज़ान लोकल गैस सप्लाई फैसिलिटी में हुए धमाके में 12 भारतीयों समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी।


मरने वालों में एक पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल था। भारतीय मिशन ने शवों को वापस लाने की प्रक्रिया में तेज़ी से मदद करने और पीड़ित परिवारों को सहयोग देने के लिए कतर के अधिकारियों, भारतीय समुदाय के संगठनों और भारत में सरकारी एजेंसियों का आभार व्यक्त किया। वहीं राजदूत विपुल और दूतावास के अन्य अधिकारियों ने शुक्रवार को अलखोर का दौरा किया और हादसे के बाद इलाज करा रहे कुछ घायल भारतीयों से मुलाकात की।


बयान में कहा गया, सभी घायलों को ज़रूरी मेडिकल मदद मिल गई है जिसके लिए दूतावास कतरी अधिकारियों और नियोक्ता कंपनी के प्रतिनिधियों का शुक्रिया अदा करता है। अधिकारियों के मुताबिक इस घटना में 66 लोग घायल हुए जिनमें कतर, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल के नागरिक शामिल हैं।

 

Have something to say? Post your comment
ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

: ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

: इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

: बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

: भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

: ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

: चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

: इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

X