Sunday, 01 November 2026
BREAKING
• नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता' • रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश • चंडीगढ़ ने सिर्फ 140 दिनों में 85 फीसदी दोषसिद्धि दर हासिल की, यहां कभी ट्रैफिक जाम नहीं होता: अमित शाह • पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन गरिमा को मिला आधुनिक विकास का नया विस्तार: मुख्यमंत्री योगी • हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा • प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक और केरलम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं • छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा राज्य • दिल्ली में बीएस-6 से कम मानक वाले वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर सख्ती • वायुसेना की लड़ाकू ताकत को तय स्तर तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित • दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला' : भाजपा

राष्ट्रीय

सुरक्षा और सामरिक साझेदारी पर फोकस, सीडीएस और सिंगापुर के हाई कमिश्नर के बीच हुई बैठक

Updated on Wednesday, June 24, 2026 14:23 PM IST

सिंगापुर के हाई कमिश्नर साइमन वोंग ने मंगलवार को भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों देशों की सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। इसमें सैन्य अभ्यास, आपसी दौरे और पहले से चल रही बातचीत की व्यवस्थाओं के जरिए सहयोग बढ़ाने पर बात हुई। बैठक के दौरान साइमन वोंग ने जनरल सुब्रमणि को भारत के सीडीएस पद पर नियुक्त होने के लिए बधाई दी।

सिंगापुर के हाई कमिश्नर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, “आज मैंने भारतीय सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि से शुरुआती बातचीत की। मैंने उन्हें उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और दोनों देशों की सेनाओं के बीच लंबे समय से चले आ रहे रक्षा सहयोग पर चर्चा की। इसमें बड़े सैन्य अभ्यास, आपसी आदान-प्रदान और नियमित बातचीत शामिल हैं। साथ ही, जनरल सुब्रमणि के नेतृत्व में इस मजबूत साझेदारी को और आगे बढ़ाने पर भी विचार साझा किए।”

पिछले महीने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने सिंगापुर में हुए शांगरी-ला डायलॉग के दौरान सिंगापुर और न्यूजीलैंड के रक्षा मंत्रियों से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों देशों के साथ रक्षा संबंध मजबूत करने, समुद्री सहयोग बढ़ाने और जानकारी साझा करने की व्यवस्था को बेहतर बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क विभाग ने ‘एक्‍स’ पर एक बयान में कहा, “रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने शांगरी-ला डायलॉग 2026 के दौरान न्यूजीलैंड के रक्षा मंत्री क्रिस पेनक और सिंगापुर के रक्षा मंत्री चान चुन सिंग के साथ बातचीत की।”

बयान में कहा गया कि इन बैठकों में दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत करने, समुद्री सहयोग बढ़ाने, जानकारी साझा करने की व्यवस्था को आगे बढ़ाने और सुरक्षित, स्थिर और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए साझा प्रतिबद्धता को दोहराने पर चर्चा हुई। राजेश कुमार सिंह ने शांगरी-ला डायलॉग के दौरान आयोजित इस्ताना रिसेप्शन में सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुग रत्नम से भी मुलाकात की।

रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क विभाग ने कहा, “रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने शांगरी-ला डायलॉग 2026 के दौरान इस्ताना में आयोजित रिसेप्शन में सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुग रत्नम से बातचीत की। इस दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने और आपसी हितों वाले क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।”

Have something to say? Post your comment
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

: नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता'

रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

: रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश

हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा

: हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक और केरलम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

: प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक और केरलम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

अहोई अष्टमी पर नेताओं ने दी बधाई, संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

: अहोई अष्टमी पर नेताओं ने दी बधाई, संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा राज्य

: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा राज्य

वायुसेना की लड़ाकू ताकत को तय स्तर तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित

: वायुसेना की लड़ाकू ताकत को तय स्तर तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित

दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला' : भाजपा

: दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला' : भाजपा

दिसंबर के जी20 शिखर सम्मेलन तक साझा सहमति बनने की उम्मीद: जयशंकर

: दिसंबर के जी20 शिखर सम्मेलन तक साझा सहमति बनने की उम्मीद: जयशंकर

नवंबर के पहले सप्ताह में भारत की बहुआयामी कूटनीति, व्यापार से तकनीक और संस्कृति तक पर फोकस

: नवंबर के पहले सप्ताह में भारत की बहुआयामी कूटनीति, व्यापार से तकनीक और संस्कृति तक पर फोकस

X