Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह • सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग • Himachal: सुक्खू सरकार का पशुपालकों को बड़ा तोहफा, दोगुनी हुई दूध प्रोत्साहन राशि...₹14 करोड़ का बजट मंजूर

खेल

नीतीश कुमार रेड्डी आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज से हुए बाहर, इंग्लैंड दौरे पर भी संकट के बादल

Updated on Tuesday, June 23, 2026 14:08 PM IST

नीतीश कुमार रेड्डी आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की T20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा इंग्लैंड दौरे पर खतरा मंडरा रहा है। चोट की वजह से वह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज को मिस कर सकते हैं।
आयरलैंड के खिलाफ 26 जून से शुरू हो रही दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। हार्दिक पांड्या पहले से ही उपलब्ध नहीं हैं, जो चोट के चलते आईपीएल 2026 के बाद नहीं खेल पाए हैं और अब उनके विकल्प के तौर पर देखे जा रहे नीतीश कुमार रेड्डी भी आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। इतना ही नहीं, रेड्डी के इंग्लैंड दौरे पर भी खतरा मंडरा रहा है। चोट की वजह से वह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज भी मिस कर सकते हैं।

पीटीआई को बीसीसीआई के सूत्रों ने बताया है कि भारतीय टीम के ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी बाएं क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह इंग्लैंड की व्हाइट बॉल सीरीज भी मिस कर सकते हैं। रेड्डी हाल ही में समाप्त हुई इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान वनडे सीरीज का हिस्सा थे। वनडे सीरीज के पहले मैच के बाद तीसरा मैच उन्होंने खेला था, जबकि दूसरा मैच उन्होंने टीम कॉम्बिनेशन और अन्य खिलाड़ियों को मौका देने की वजह से नहीं खेला था। हालांकि, आईपीएल 2026 में वे ज्यादातर मैचों में नजर आए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो सूर्यांश शेड्गे उनकी जगह ले सकते हैं।

आपको बता दें, हार्दिक पांड्या का अगर कोई बेस्ट लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट है तो वह नीतीश रेड्डी ही हैं, लेकिन अब उनका चोटिल होना भी टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका है। अब समस्या यह है कि इंडियन सर्किट में कोई पेस ऑलराउंडर बचा नहीं है, जो अच्छी गति से गेंदबाजी करता हो और मैच खत्म करने की काबिलियत रखता हो। अब देखना ये है कि बीसीसीआई इस टी20 सीरीज के लिए किस खिलाड़ी को आयरलैंड भेजने का फैसला करेगी? कोई अच्छा नाम इस वक्त किसी के दिमाग में नहीं है।

 

Have something to say? Post your comment
हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

: हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

: ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

: ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

X