Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह • सुनील जाखड़ ने पंजाब के राज्यपाल को लिखा पत्र, जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग

खेल

FIFA World Cup 2026 से 3 टीमें हुईं एलिमिनेट और इन 3 टीमों ने किया अगले राउंड के लिए क्वालीफाई

Updated on Tuesday, June 23, 2026 14:03 PM IST

FIFA World Cup 2026 अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में खेला जा रहा है, जिसमें 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं, लेकिन इनमें से 3 टीमें आगे के राउंड के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएंगी। सोमवार 22 जून तक 3 टीमें एलिमिनेट हो गई हैं, जो अलग-अलग ग्रुप से हैं। इसके अलावा 3 टीमों ने अगले राउंड यानी राउंड 32 के मैचों के लिए क्वालीफाई करने में सफलता हासिल कर ली है। राउंड 32 से पहले जिन टीमों का सफर अब तक समाप्त हो चुका और जिन टीमों ने क्वालीफाई किया है? उनके बारे में विस्तार से जान लीजिए।

फीफा विश्व कप 2026 से बाहर हुईं टीमों की बात करें तो इसमें हैती का नाम सबसे ऊपर है, जो ग्रुप सी का हिस्सा थी। हैती ने अपने पहले दोनों मैच गंवा दिए हैं। कुल 3 ही मैच हर टीम को ग्रुप फेज में खेलने हैं। एक मैच उनका बाकी है, जिसके नतीजे से कुछ हासिल नहीं होगा। इसके बाद नाम आता है ग्रुप डी की तुर्किये टीम का है। ये टीम भी अपने पहले दोनों मैच हार गई है। वहीं, ग्रुप एफ से ट्यूनीशिया की टीम आगे नहीं जा पाएगी। ट्यूनीशिया की टीम को भी अपने पहले दोनों मैचों में हार ही मिली है। इस तरह हैती, तुर्किये और ट्यूनीशिया अब तक टूर्नामेंट से बाहर होने वाली टीमें हैं।

वहीं, अगर बात राउंड 32 में पहुंचने वाली टीमों की करें तो इनमें एक है मेजबान यूएसए, जिसने अपने पहले दोनों मैच जीत लिए हैं। यूएसए की टीम डी में है। दूसरी टीम मैक्सिको है। मैक्सिको भी इस टूर्नामेंट की मेजबान है। ग्रुप ए की टेबल टॉपर मैक्सिको ने भी पहले दो मैच जीत लिए हैं। ग्रुप ई की बात करें तो इसमें से जर्मनी ने राउंड 32 के लिए क्वालीफाई किया है। जर्मनी भी दो मैच अपने जीत चुकी है। इस तरह ये तीनों टीमें आगे के दौर में आपको खेलते हुई नजर आएंगी।

क्या है फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फॉर्मेट
आपकी जानकारी के लिए बता दें, कुल 48 टीमों के साथ टूर्नामेंट शुरू हुआ था। इसके बाद राउंड 32 के मैच शुरू होंगे। इससे पहले 16 टीमें बाहर हो जाएंगी। 12 ग्रुप 4-4 टीमों के बनाए गए हैं। इनमें से हर ग्रुप की दो-दो टेबल टॉपर आगे जाएंगी, जबकि 8 टीमें नंबर 3 से उठाई जाएंगी, जिनका प्रदर्शन अच्छा होगा। ऐसे में कुछ नंबर 3 की टीमों की किस्मत चमकेगी, जबकि कुछ टीमों को निराशा हाथ लगने वाली है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा गोल या बड़ी जीत ही उन्हें राउंड 32 का टिकट दिलाएगी।

 

Have something to say? Post your comment
हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

: हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

: ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

: ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

X