Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

व्यापार

अमेरिकी फेड नीति पर बाजार सतर्क, सेंसेक्स-निफ्टी लगभग स्थिर

Updated on Thursday, June 18, 2026 12:11 PM IST

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत लगभग सपाट रही। निवेशक इस बात का आकलन कर रहे हैं कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने भले ही फिलहाल ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया है, लेकिन इस साल आगे दरों में बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 59 अंक यानी 0.08 प्रतिशत गिरकर 77,095.99 पर कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी 8.75 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 24,076.95 पर रहा।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आईटी सेक्टर पर दबाव बना रहा। निफ्टी आईटी में 1.70 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी एफएमसीजी में 0.31 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। इसके अलावा निफ्टी मेटल 0.25 प्रतिशत और निफ्टी केमिकल्स 0.21 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहे थे।

निफ्टी के शेयरों में इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), टेक महिंद्रा, विप्रो, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व प्रमुख गिरावट वाले शेयर रहे।

इस बीच अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को स्थिर रखा है, लेकिन संकेत दिए हैं कि महंगाई अभी भी उसके 2 प्रतिशत लक्ष्य से ऊपर बनी हुई है, इसलिए आगे दरों में बढ़ोतरी की जा सकती है। भारतीय बाजार पर फेड की ब्याज दर नीति का बहुत ज्यादा नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा।

कमोडिटी बाजार में ब्रेंट क्रूड 1.64 प्रतिशत गिरकर 78.24 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) करीब 2 प्रतिशत गिरकर 75 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। जापान का निक्केई 1 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग करीब 2 प्रतिशत नीचे कारोबार करता दिखा।

वहीं दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1 प्रतिशत से ज्यादा ऊपर रहा, जबकि इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट और चीन का शंघाई कंपोजिट करीब 1 प्रतिशत तक कमजोर रहे।

अमेरिकी बाजार की बात करें तो बुधवार रात वॉल स्ट्रीट गिरावट के साथ बंद हुआ। एसएंडपी 500 में 1.21 प्रतिशत और नैस्डैक में 1.34 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

Have something to say? Post your comment
मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

: मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

: भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

: दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

: स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

: लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

: एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

: टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

: एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

X