Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

खेल

वैभव सूर्यवंशी नहीं, बल्कि ये ओपनर है तीनों फॉर्मेट में खेलने के काबिल; सहवाग ने खुलकर लिया नाम

Updated on Sunday, June 14, 2026 11:39 AM IST

नई दिल्ली: पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है, जो आगे चलकर तीनों फॉर्मेट में ओपनर की भूमिका ले सकता है। यह बल्लेबाज राजस्थान रॉयल्स का है, लेकिन वैभव सूर्यवंशी नहीं है। वैभव सूर्यवंशी नहीं, बल्कि ये ओपनर है तीनों फॉर्मेट में खेलने के काबिल; सहवाग ने खुलकर लिया नाम टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने राजस्थान रॉयल्स के ओपनर का समर्थन किया है और दावा किया है कि वह उसे तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहिए। ये वैभव सूर्यवंशी नहीं, बल्कि उनके सीनियर यशस्वी जायसवाल हैं। जायसवाल इस समय सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में रेगुलर हैं, जबकि वनडे टीम के साथ काफी समय से हैं, लेकिन बहुत कम मौके उन्हें मिले हैं। इस समय हर कोई वैभव सूर्यवंशी की तारीफ कर रहा है, लेकिन सहवाग ने ओपनर के तौर पर यशस्वी को रोहित शर्मा का सही उत्तराधिकारी बताया है।

बांग्लादेश ने बल्लेबाज़ी का फैसला किया
यशस्वी के साथ इस समय समस्या यह है कि वे टेस्ट में केएल राहुल के साथ ओपन करते हैं, लेकिन वनडे में ओपनर शुभमन गिल और रोहित शर्मा हैं, जबकि टी20 में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी फेमस है। इस तरह यशस्वी को बैकअप ओपनर के रूप में ही देखा गया है। वे 23 टी20 इंटरनेशनल और चार वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं, लेकिन उसी स्थिति में जब वनडे में रोहित या गिल नहीं थे या फिर टी20 में सैमसन या अभिषेक नहीं थे। अब तक खेले चार वनडे मैचों में 171 रन जायसवाल ने बनाए हैं, जिनमें 116 रन की पारी भी शामिल है।

 


सहवाग ने इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान मैच के दौरान क्रिकबज पर कहा, "अभी कोई जगह नहीं है। शुभमन गिल (ODI में) कप्तान हैं। रोहित शर्मा खेल रहे हैं। जैसे ही रोहित शर्मा रिटायर होंगे, आप जायसवाल को व्हाइट-बॉल और वनडे क्रिकेट में भी खेलते हुए देखेंगे। हालांकि, रुतुराज गायकवाड़ उनके कॉम्पिटिटर हो सकते हैं, लेकिन अगर आप तीन ओपनर लेते हैं, तो आप उनमें जायसवाल को जरूर देखेंगे।"


सहवाग ने आगे कहा, "देखिए, वह ODI टीम में सिर्फ इसलिए आया, क्योंकि गिल या शर्मा जैसा कोई उपलब्ध नहीं था। ऐसा नहीं था कि उसे मौका मिला और फिर उसने परफॉर्म नहीं किया। जब उसे मौका मिला तो उसने बहुत अच्छा परफॉर्म किया। ऐसा नहीं था कि अच्छा परफॉर्म न करने के बाद उसे ड्रॉप कर दिया गया। वह टीम में इसलिए था, क्योंकि कोई एक नहीं खेल रहा था।"

ईशान किशन भी हैं दावेदार
पूर्व ओपनर को यह भी लगता है कि ईशान किशन भी ओपनर के दावेदार हैं। उन्होंने समझाया, "ईशान किशन भी वनडे क्रिकेट का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने ODI में सबसे तेज दोहरा शतक बनाया है। इसलिए वह भी एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो उम्मीद के मुताबिक हैं, लेकिन मैं जायसवाल को वनडे क्रिकेट और T20I में जरूर देखना चाहूंगा - मेरा मतलब है तीनों फॉर्मेट में। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो तीनों फॉर्मेट खेल सकते हैं।"

Have something to say? Post your comment
हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

: हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

: ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

: ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

X