Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

व्यापार

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा तो क्रूड ऑयल 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है: रिपोर्ट

Updated on Thursday, June 11, 2026 15:03 PM IST

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर पूर्ण संघर्ष में बदल गया तो वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू सकती हैं। नॉर्वे की प्रमुख ऊर्जा रिसर्च फर्म रयस्टैड एनर्जी की नई रिपोर्ट में यह चेतावनी दी गई है कि ऐसी स्थिति में क्रूड ऑयल की कीमत 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती है।

1 करोड़ 18 लाख बैरल तेल उत्पादन बंद
रिपोर्ट के अनुसार, हालिया तनाव ने अप्रैल में हुए युद्धविराम को सबसे कठिन स्थिति में पहुंचा दिया है। खाड़ी क्षेत्र के प्रमुख उत्पादक देशों में प्रतिदिन 1 करोड़ 18 लाख बैरल तेल उत्पादन अभी भी बंद पड़ा है, जो आधुनिक इतिहास की सबसे बड़ी आपूर्ति बाधाओं में से एक है।

रयस्टैड एनर्जी का आकलन
रयस्टैड एनर्जी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और भू-राजनीतिक विश्लेषक जॉर्ज लियोन ने कहा, “अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि मौजूदा तनाव पूर्ण युद्ध की ओर बढ़ रहा है या इसे अभी भी नियंत्रित किया जा सकता है। लेकिन इस अनिश्चितता का असर तेल बाजार पर साफ दिख रहा है।”

उन्होंने बताया कि ब्रेंट क्रूड का भाव हाल में 94.5 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था, हालांकि बाद में यह थोड़ा घटकर करीब 93 डॉलर पर आ गया। गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 2% से अधिक की तेजी के साथ 95 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा था।

राहत के कुछ साधन भी मौजूद
रिपोर्ट में कुछ सकारात्मक बातें भी बताई गई हैं जो तत्काल संकट को कम कर सकती हैं:

– रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार से रिकॉर्ड मात्रा में तेल जारी करना
– चीन का कम आयात
– सऊदी अरब का यनबू निर्यात मार्ग (होर्मुज जलडमरूमध्य को दरकिनार करने वाला)

कूटनीति पर टिकी है उम्मीद
जॉर्ज लियोन ने कहा कि आने वाले कुछ दिन बेहद अहम होने वाले हैं। इन्हीं दिनों में तय होगा कि कूटनीतिक प्रयास कामयाब होते हैं या स्थिति और बिगड़ती है। रिपोर्ट में कूटनीतिक समझौते की संभावना पहले से काफी कम बताई गई है।

पिछले तीन महीनों में पश्चिम एशिया के संघर्ष के कारण वैश्विक बाजार से कुल 100 करोड़ बैरल कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जो अमेरिका के पूरे रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार से ढाई गुना ज्यादा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक युद्धविराम स्थिर होने या कूटनीतिक प्रगति के स्पष्ट संकेत नहीं मिलते, तब तक तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की आशंका बनी रहेगी। यह स्थिति न सिर्फ भारत जैसे बड़े आयातक देशों के लिए महंगाई का खतरा बढ़ाएगी, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी गहरा असर डालेगी।

Have something to say? Post your comment
मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

: मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

: भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

: दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

: स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

: लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

: एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

: टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

: एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

X